फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Speakers expressed concern over the declining level education

शिक्षा के गिरते स्तर पर वक्ताओं ने जताई चिंता

Mon, 10 Feb 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Speakers expressed concern over the declining level education
साहिया में भारत लोक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते सीबीएसई के क? - फोटो : VIKAS NAGAR
भारत लोक शिक्षा परिषद की ओर से एकल विद्यालय अभियान के तहत साहिया मंडी परिसर में बाल सच स्वाभिमान उत्सव मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक कलम सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा क्षेत्र में गिरते स्तर को उठाने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय अभियान के तहत जौनसार बावर की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। लोगों को अपनी संस्कृति के साथ साथ अपनी खेती बाड़ी को भी नही भूलना चाहिए। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारीृ रणवीर सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षा के गिरते स्तर को पटरी पर लाने के लिए क्षेत्रीय लोगों को जागरूक होना होगा। कार्यक्रम में अभियान के तहत खोले गए 30 संस्कार केंद्रों के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नेवी की प्रधान नीलम संवई, टीकाराम शाह, सुशील कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार भसीन, कुंदन सिंह चौहान, मोहन लाल शर्मा, विक्रम सिंह तोमर, विक्रम सिंह रावत, राजेश चौहान, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, अनील जोशी, अनील तोमर, नरेन्द्र सिह राय, ममीत, खुशी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed