फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SP-BSP will create problems for Congress in Uttarakhand Lok Sabha election 2024

Uttarakhand Politics: प्रदेश में कांग्रेस के लिए मुश्किल पैदा करेंगे सपा-बसपा, तैयारी में जुटी दोनों पार्टियां

Fri, 26 Jan 2024 11:29 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Jan 2024 11:29 AM IST
सार

बसपा प्रदेश में पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटी है। वहीं सपा ने गठबंधन में हरिद्वार-नैनीताल सीट पर दावा किया है।

विज्ञापन
SP-BSP will create problems for Congress in Uttarakhand Lok Sabha election 2024
सपा-बसपा कांग्रेस

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के लिए बसपा के साथ ही समाजवादी पार्टी भी मुश्किलें पैदा करेगी। सपा ने कांग्रेस से गठबंधन होने की सूरत में राज्य की हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर दावा पेश किया है। गठबंधन कामयाब न होने की स्थिति में पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारने की भी तैयारी है।

विज्ञापन

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। आगामी चुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती पहले ही कांग्रेस या इंडिया गठबंधन में शामिल होने से इंकार कर चुकी हैं। उन्होंने 20 जनवरी को प्रदेश के नेताओं की बैठक बुलाकर आगामी चुनाव में पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी को लेकर निर्देश भी दे दिए हैं। बसपा ने इसकी तैयारी तेज कर दी है।

विज्ञापन


हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर बसपा का वोटबैंक कई विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत माना जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा को प्रदेश में भले ही सभी सीटों पर हार मिली थी लेकिन 2,16,755 यानी 4.53 प्रतिशत वोट मिले थे। इससे पहले 2014 के चुनाव में बसपा को 4.78 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार पार्टी इस वोटबैंक को और मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह के अलावा प्रदेश प्रभारी शम्सुद्दीन राइन भी राज्य में बैठक लेकर अपनी जीत की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही सूरत में कांग्रेस के लिए मुश्किल
समाजवादी पार्टी का इतिहास देखें तो वर्ष 2004 में पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र कुमार बाड़ी ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर 2,12,085 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में प्रदेश में पार्टी का वोट शेयर 7.93 प्रतिशत था। तब से इस सीट को सपा हमेशा अपने लिए मुफीद मानती आ रही है। इस बार गठबंधन होने की सूरत में भी सपा हरिद्वार व नैनीताल लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राकेश पाठक का कहना है कि इन दोनों सीटों पर पार्टी के लिए अपेक्षाकृत जीत की राह आसान है। उन्होंने ये भी कहा कि गठबंधन कामयाब न होने की सूरत में उनकी पार्टी पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने से गुरेज नहीं करेगी। दोनों ही सूरत में कांग्रेस के लिए मुश्किलें पैदा होंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: सर्दी का सितम जारी, सुबह-शाम ठंड से कांप रहे लोग, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

हरिद्वार-नैनीताल पर क्यों है नजर

सपा नेताओं की मानें तो हरिद्वार में धर्मपुर विधानसभा सीट को छोड़कर ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में उनका वोट बैंक अच्छा है। इसी प्रकार, नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में भी ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी समेत कई शहरों में पार्टी कॉडर वोट मजबूत मानती है। दूसरी ओर, बसपा का तर्क है कि हरिद्वार लोकसभा में भगवानपुर समेत कई विधानसभा ऐसी हैं, जहां उनका कॉडर वोट और पिछड़ा वर्ग का वोट काफी है। नैनीताल सीट पर भी पार्टी नेता इसी गणित को जीत का सूत्र मानते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed