{"_id":"5d637a9b8ebc3e93d84460b3","slug":"sorting-in-dehradun-police-offices-40-policemen-sent-in-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः पुलिस आफिसों में छंटनी, ट्रैफिक में भेजे 40 पुलिसकर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः पुलिस आफिसों में छंटनी, ट्रैफिक में भेजे 40 पुलिसकर्मी
Mon, 26 Aug 2019 11:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी अरुण मोहन जोशी
- फोटो : फाइल फोटो
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस कार्यालयों में छंटनी कर 40 पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक पुलिस में भेजा दिया है। वहीं, एसएसपी ने कई चौराहों पर लेफ्ट टर्न खाली न होने पर नाराजगी जताई है। उन्हाेंने लेफ्ट टर्न पर कब्जा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस आफि सों में काम के लिहाज से कर्मचारियों की संख्या ज्यादा थी। सोमवार से 40 पुलिसकर्मी यातायात ड्यूटी करेंगे। एसएसपी ने कहा कि शहर में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की जरूरत है। उन्होंने एसपी ट्रैफिक से कहा कि लेफ्ट टर्न पर सख्ती की जरूरत है। देखने में आ रहा है कि आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक लेफ्ट टर्न को बाधित कर रहे है। दूसरा, सड़क किनारे पार्किंग पर रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने लक्खी बाग चौकी प्रभारी को आढ़त बाजार में यातायात व्यवस्था में सुधार को नियमित गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बुद्धा चौक के पुनर्निर्माण के बाद लागू होगा नया प्लान
पुलिस बुद्धा चौक का पुनर्निर्माण कराने की तैयारी में है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि नया ट्रैफिक प्लान इसके बाद ही लागू किया जाएगा। इसी सिलसिले में रविवार को लैंसडाउन चौक से दर्शन लाल चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू नहीं की गई है। एसएसपी ने नए ट्रैफिक प्लान को लेकर हुए ट्रायल पर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। एसएसपी ने कहा कि बुद्धा चौक के पुनर्निर्माण को लेकर संबंधित विभागों से बात हो चुकी है।
विज्ञापन
राजपुर रोड के यू-टर्न कट का अवलोकन
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने रविवार को राजपुर रोड पर बनने वाले यू-टर्न का भी निरीक्षण किया। दिलाराम चौक पर यातायात दबाव कम करने को ग्रेट वैल्यू के नजदीक यू-टर्न बनाने का फैसला किया गया है। इसी कड़ी में सीपीयू की मौजूदगी में रविवार को डिवाइडर को तोड़कर यू-टर्न बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।