फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sonia gandhi visit mussoorie.

सोनिया गांधी के गार्ड ने दिया धक्का, प्रशंसक हुआ बेहोश

Mon, 04 Jan 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 04 Jan 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi visit mussoorie.

पिछले तीन दिन से मसूरी में ठहरी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार का पूरा दिन मसूरी में ही बिताया। इससे पहले लाखामंडल से वह शनिवार देर रात मसूरी लौटीं।

विज्ञापन


रविवार को दोपहर में उन्होंने करीब दो घंटे कपूरथला हाउस में बिताए। कपूरथला हाउस की नक्काशी से सोनिया गांधी काफी प्रभावित हुईं। कुंवर बिजेंद्र सिंह के आवास में पिछले तीन दिनों से सोनिया ठहरी हुई हैं जो कपूर थला से सटा हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद सोनिया गांधी अपने लाव-लश्कर के साथ के क्लाउड एंड देखने पहुंची और आसपास के इलाकों में घूमने निकली। मसूरी में काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी से मिलने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी बड़ गई कि एक बार तो सोनिया गांधी की वापिसी का कार्यक्रम बन गया था। बाद में कार्यक्रम निरस्त किया गया।

सिक्योरिटी वालों ने धकेला तो प्रशंसक हो गया बेहाश

sonia gandhi visit mussoorie.

उधर, शनिवार को लाखामंडल में जाते वक्त सोनिया गांधी से मिलने के लिए पूरे रास्ते पर कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। जिससे सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नैनबाग के पास एक व्यक्ति सोनिया गांधी के बहुत करीब पहुंच गया। सिक्योरिटी वालों ने उसे धकेला तो लगभग एक मिनट तक वह बेहोश हो गया। जिससे सिक्योरिटी में तैनात लोगों में हड़कंप मच गया।

बाद में सिक्योरिटी के लोगों ने उस व्यक्ति के सीने और पीठ मालशी की तो उसे होश आ गया। अब संभावना जताई जा रही है कि सोनिया गांधी सोमवार दोपहर में मसूरी से वापस लौटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed