फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sonia gandhi uttarakhand personal visit

...तो इसलिए हर साल कौसानी आती हैं सोनिया गांधी

Mon, 23 Jun 2014 09:12 PM IST
आनंद नेगी/अमर उजाला, कौसानी
आनंद नेगी/अमर उजाला, कौसानी Updated Mon, 23 Jun 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi uttarakhand personal visit

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कौसानी आने के बाद शेष दुनिया से पूरी तरह कट जाती हैं। पूरे प्रवास के दौरान सुमन दुबे के परिवार के अलावा उनका किसी के साथ भी संपर्क नहीं रहता। वह यहां से पूरी तरह तरोताजा होकर लौटती हैं।

विज्ञापन


जिंदगी की भागदौड़ के बीच सुकून के कुछ पल बिताने को कौसानी बेहतर जगह मानी जाती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी कुछ समय यहां बिताया था। पिछले साल समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी तीन दिन यहां प्रवास कर और इस रमणीक स्थल की खूब तारीफ की थी।
विज्ञापन


कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी भी करीब दस सालों से यहां आती रही हैं। उनका कौसानी प्रवास बेहद शांत और सादगी भरा होता है। सुमन दुबे के साथ स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी की गहरी दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी तामझाम से पूरी तरह दूरी

sonia gandhi uttarakhand personal visit

सोनिया गांधी गर्मी के मौसम में ही कौसानी आती हैं। इस दौरान उनके साथ सुमन दुबे, उनकी पत्नी और अन्य परिजन होते हैं। दो साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिजन भी आए थे।

कौसानी प्रवास के दौरान सोनिया गांधी सरकारी तामझाम से पूरी तरह दूरी बना लेती हैं। इस दौरान दुबे परिवार और निजी सुरक्षा कर्मियों के अलावा कोई भी उनके साथ नहीं होता।

उनका अधिकतर समय मकान में बनी लाइब्रेरी में पुस्तकें,अखबार आदि पढ़ने में व्यतीत होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कौसानी से हिमश्रंखलाओं की लंबी कतार, सूर्यास्त और सूर्योदय को देखना उन्हें काफी अच्छा लगता है। हालांकि धुंध के कारण गर्मियों में ऐसे दृश्य कम ही नजर आते हैं।

पढ़ने में बिताया दूसरा दिन

sonia gandhi uttarakhand personal visit

उत्तराखंड के कौसानी में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को दूसरा दिन घर में लाइब्रेरी में किताबें और समाचार पत्र पढ़ने में बिताया।

शाम के समय वह आर्मी कैंट क्षेत्र में घूमीं। इस दौरान उन्होंने कौसानी की खूबसूरत वादियों का लुप्त तो उठाया, लेकिन दिन में बारिश के चलते धुंध के कारण वह हिमालय के दर्शन नहीं कर पाईं।

शाम छह बजे उन्होंने घर के परिसर में चहल कदमी भी की। घर के चारों ओर एसपीजी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। खुफिया एजेंसी के लोग भी कस्बे में मौजूद रहे।

पारिवारिक मित्र के घर रुकीं हैं सोनिया

sonia gandhi uttarakhand personal visit

सोनिया गांधी रविवार को कौसानी पहुंची थी। पारिवारिक मित्र सुमन दुबे के जिस घर में सोनिया रह रही हैं वह आबादी से हटकर पेड़ों के झुरमुट के बीच एकांत में है।

आमतौर पर यहां खामोशी रहती है। सोनिया के आने के बाद भी यहां कुछ बदला नहीं है। बस, सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी जरूर तैनात हैं। मकान के संपर्क मार्ग और परिसर में जाने की अनुमति किसी को नहीं है।

सोमवार को दूसरे दिन सोनिया गांधी शाम के वक्त घर से बाहर निकलीं। वह आर्मी कैंट क्षेत्र में घूमीं और कौसानी की वादियों का लुत्फ लिया। हालांकि बादल और धुंध होने के कारण वह हिमालय का दीदार नहीं कर पाईं। सोमवार को बदली आबोहवा में परिसर में कुछ लोगों को आते-जाते देखा गया।

स्थानीय प्रशासन सर्तक
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दो दिन से कौसानी में मौजूदगी से स्थानीय प्रशासन खासा सतर्क है। प्रशासन ने कौसानी में सिविल वर्दी में पग-पग पर पुलिस तैनात की है। ऐतिहासिक बैजनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर दो दिन से स्थानीय पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed