फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sonia gandhi take a long drive tour from mussoorie.

पहाड़ों में लांग ड्राइव पर निकलीं सोनिया गांधी

Sun, 03 Jan 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी (देहरादून) Updated Sun, 03 Jan 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi take a long drive tour from mussoorie.

नए साल पर घूमने के लिए मसूरी आई कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को लांग ड्राइव पर निकलीं। दोपहर एक बजे के आसपास सोनिया गांधी का काफिला कुंवर टीका बिजेंद्र सिंह के आवास से निकला, जो कैंपटी फॉल होते हुए कालसी तक गया। इसके बाद जुड्डो होते हुए देर शाम मसूरी लौट आया।

विज्ञापन


कालसी से लौटते वक्त सोनिया गांधी कुछ देर के लिए डाम्टा (उत्तरकाशी) में भी रुकी। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की और उनके साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन


शाम पौने पांच बजे सोनिया गांधी का काफिला यमुना ब्रिज के पास रुका। यहां उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे ही यमुना नदी के दर्शन किए। कांग्रेस अध्यक्ष के मसूरी में होने की खबर से शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उनसे मिलने की उत्सुकता दिखाई दी। लेकिन कार्यकर्ताओं को मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर भी टीका बिजेंद्र सिंह आवास पर पहुंची, लेकिन सोनिया गांधी ने मिलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी अगले दो से तीन दिनों तक मसूरी में रहेंगी।

बेहद गोपनीय दौरा, कई अन्‍य वीवीआईपी भी साथ

sonia gandhi take a long drive tour from mussoorie.

बता दें कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी नए साल के पहले दिन मसूरी आई। शुक्रवार को उन्होंने विनोग हिल बर्ड सेंचुरी से सटे क्लाउंड एंड इस्टेट में प्रकृति सौंदर्य के बीच नए साल का जश्न मनाया।

निजी दौरे पर आई कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रमों को गोपनीय रखा गया है। सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी के साथ कई अन्य राजनीतिज्ञ और वीवीआईपी भी मसूरी आए हैं।

अशोक शिलालेख का दीदार
मसूरी से लांग ड्राइव पर निकली कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी दोपहर में कालसी पहुंचीं। यहां उन्होंने अशोक शिलालेख का दीदार किया और सामने बह रही यमुना नदी को थोड़ी देर तक देखा। यहां वह करीब 20 मिनट तक रुकी।

बेहद गोपनीय तरीके से दौरे पर निकली सोनिया गांधी ने इससे पहले विकासनगर तहसील के कटापत्थर में नेपाली राजवंश से जुड़े सुनसान महल को देखा। इसके बाद वह जुड्डो होते हुए लाखामंडल के लिए निकल गईं।

लाखामंडल पहुंची, यहां किया था पांडवों ने अज्ञातवास

sonia gandhi take a long drive tour from mussoorie.

कालसी में अशोक शिलालेख का दर्शन करने के बाद सोनिया गांधी ऐतिहासिक पौराणिक महत्व वाले लाखामंडल पहुंची। शाम 06.45 बजे पुजारी नरेश बहुगुणा ने पांडव कालीन शिव मंदिर में सोनिया गांधी को पूजा अर्चना कराई।

इसके बाद वह थोड़ी देर तक मंदिर परिसर में रुकीं और प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। पौराणिक मान्यता के अनुसार लाखामंडल में ही पांडवों ने अपने अज्ञातवास का समय गुजारा था।

बताया जाता है कि पांडवों ने ही यहां पर शिव मंदिर की स्थापना की थी। सोनिया गांधी ने पुजारी से कहा कि इस जगह पर उनके पति राजीव गांधी भी आना चाहते थे, लेकिन आ नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed