फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sonia gandhi go back to delhi

शताब्दी ने किया सोनिया गांधी के झूठ का खुलासा

Sun, 29 Jun 2014 09:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/कौसानी (बागेश्वर)
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/कौसानी (बागेश्वर) Updated Sun, 29 Jun 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi go back to delhi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तरांखड में छह दिन अपने प्रवास के बाद शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली लौट गईं।

विज्ञापन


शताब्दी में सफर करते वक्त सोनिया गांधी के एक और बड़े राज से पर्दा उठा है। उन्होंने सामान्य यात्री की तरह शताब्दी में यात्रा की।

यह पहला मौका है जब वह छह दिन तक कौसानी में रहीं। इस बार उन्होंने समस्याएं भी सुनीं। सोनिया का कौसानी (बागेश्वर) में इस बार का प्रवास पिछले बार की तुलना में अलग था।

इस बार का दौरा था पहले से अलग

sonia gandhi go back to delhi

आमतौर पर सुमन दुबे की पत्नी के साथ घर के अंदर ही रहने वाली सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से आसपास के मंदिरों में तो जाती थीं, लेकिन उनके जाने की भनक किसी को नहीं लगती थी।

इस बार वह खुले तौर पर मंदिरों और आसपास के रमणीक स्थलों के भ्रमण पर निकलीं, स्थानीय लोगों से मिलीं और उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

इधर, काठगोदाम से शताब्दी एक्सप्रेस में कांग्र्रेस अध्यक्ष का टिकट एक्स्ट्रा कोच में एक से सात नंबर सीट तक बुक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी नहीं 'सुनि जी'

sonia gandhi go back to delhi

रेलवे की आरक्षित सूची में सुरक्षा की दृष्टि से उनका नाम ‘सुनि जी’ लिखा गया था।

उनके साथ सुमन दुबे, मंजू दुबे, पाल सिंह, सुधीर वर्मा, एम त्यागी और सुरेंद्र के नाम से सीट आरक्षित थी।

काठगोदाम स्टेशन प्रबंधक सुनील यादव, सीटीईटी आरके सेठ आदि रेलवे व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने को पहले ही पहुंच गए थे।

विज्ञापन

स्टेशन में था सुरक्षा बल तैनात

sonia gandhi go back to delhi

सोनिया गांधी के निजी दौरे का हवाला देते हुए सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया और उनको देखने आई जनता को दूर रखा।

पूरा अमला गेट संख्या एक पर तैनात था, लेकिन सोनिया गांधी को गेट नं. दो से कोच में पहुंचा दिया गया।

कोच में यात्रा कर रहे पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने लोगों की गुजारिश पर सोनिया से लोगों से मिलने की गुजारिश भी की लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान स्टेशन पर काफी सुरक्षा बल तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed