फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son took revenge from police man in nainital

पिता को पिटता देख खौल गया छात्र का खून, उठाया ऐसा कदम कि मच गया हंगामा

Sun, 06 May 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 06 May 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
son took revenge from police man in nainital
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पिता को पिटते देख इंटर के छात्र ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्र और उसके पिता को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


नाबालिग होने के कारण छात्र को तो छोड़ दिया गया, लेकिन पिता का 81-पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।

मल्लीताल कोतवाली के पास बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने बाइक खड़ी करने का विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया।

विज्ञापन

बाइक स्वामी के बेटे ने भी पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया

son took revenge from police man in nainital
demo pic
विवाद बढ़ा तो गाली-गलौज होने लगी। इसी बीच पुलिस कर्मी ने बाइक स्वामी को थप्पड़ मार दिया और उसे मल्लीताल कोतवाली ले जाने लगा।

इंटर में पढ़ने वाला बाइक स्वामी का बेटा भी साथ था। पिता को पिटता देख बाइक स्वामी के बेटे ने भी पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया।

पुलिसकर्मी से मारपीट की सूचना पर तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पिता-पुत्र को मल्लीताल थाने लाया गया।
 

बाइक स्वामी शराब के नशे में था

son took revenge from police man in nainital
शराबी
छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जाने लगी। इसी बीच पता चला कि छात्र नाबालिग है। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने हाथ पीछे खींच लिए।

मल्लीताल पुलिस का कहना है कि बाइक स्वामी शराब के नशे में था। इसलिए 81-पुलिस एक्ट में चालान किया गया। छात्र के नाबालिग होने के कारण सख्त हिदायत देकर बिना कार्रवाई छोड़ा गया है।

मुझे प्रकरण की जानकारी नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो मैं सच्चाई की जांच कराने के बाद कार्रवाई करूंगा।  
- जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed