{"_id":"5a340ebbe0b35b14fb101b3c66fe2def","slug":"son-through-his-old-mother-out-of-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः बूढ़ी मां के लिए 'हैवान' बन गया बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः बूढ़ी मां के लिए 'हैवान' बन गया बेटा
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
Updated Sun, 27 Sep 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसे बुढ़ापे का सहारा समझकर पाला-पोसा वहीं अपनी मां के लिए हैवान बन बैठा। यह शर्मनाक मामला रुड़की में लक्सर गांव की एक विधवा महिला का है।
विज्ञापन
जिसने कोतवाली में पहुंचकर अपने बेटे पर मारपीट करते हुए घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतान को माता-पिता के बुढ़ापे का साहारा माना जाता है, लेकिन इस बेटे ने पैरों पर खड़ा होने के बाद अपनी मां के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह लक्सर गांव की एक महिला अपने छोटे बेटे के साथ कोतवाली पहुंची और एसएसआई महेश चंद्र लखेड़ा को तहरीर देते हुए बताया कि दो साल पहले उसके पति की मौत हो जाने के बाद से ही उसका बड़ा पुत्र उसे परेशान करता है।
विज्ञापन
शनिवार की रात उसके बड़े बेटे ने उसे मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। महिला व उसके छोटे पुत्र ने रोते गिड़गिड़ाते एसएसआई से न्याय की गुहार लगाई है। वही एसएसआई ने तुरंत मामले में संज्ञान लेकर आरोपी बेटे हिरासत में ले लिया है। एसएसआई ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।