फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son Saw Adult film on mobile after that mother do complaint to police 

बेटे के हाथ में मोबाइल देख पुलिस के पास पहुंच गई मां, हकीकत बताई तो अधिकारी भी रह गए हैरान

Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Son Saw Adult film on mobile after that mother do complaint to police 
मोबाइल - फोटो : डेमो पिक

मां अपने बेटे के मोबाइल देखने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो पूरी कहानी जानकर अधिकारी भी हैरान गए। वह बोली...‘साहब! मेरा बेटा हर समय मोबाइल पर चैटिंग करता है।

विज्ञापन


समझाने के बाद भी नहीं मानता। कई बार उसकी पिटाई भी की, लेकिन वह हर समय मोबाइल पर ही लगा रहा है। इतना ही नहीं कई बार उसे मोबाइल पर गंदी फिल्में देखते हुए भी पकड़ा है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


आप उसे डराकर इन हरकतों से छुटकारा दिला दीजिए।’ गंगनहर कोतवाली पहुंची एक महिला की बातें सुनकर पुलिस हैरत में पड़ गई। महिला को पुलिस ने खुद ही बेटे को समझाने की बात बोलकर घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

गंगनहर कोतवाली पुलिस के पास बृहस्पतिवार को अजीबोगरीब मामला पहुंचा। एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा इंटर में पढ़ रहा है। उसकी जिद पर कुछ दिन पहले स्मार्टफोन खरीदकर दिया था।

तभी से उसका ध्यान पूरी तरह से पढ़ाई से हटकर मोबाइल पर पहुंच गया है। महिला ने बताया कि वह फेसबुक और व्हाट्सअप पर चैट करता रहता है। इतनी रात तक मोबाइल पर बात करने पर उसे कई बार डांट भी लगाई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

महिला ने बताया कि एक दिन वह मोबाइल पर गंदी मूवी देख रहा था, जिसे लेकर उसकी पिटाई भी थी, लेकिन वह लगातार मोबाइल पर गंदी मूवी देखने से बाज नहीं आ रहा है।
उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया तो वह धमकी देने लगा कि घर से कहीं चला जाएगा।

महिला ने बताया कि बेटे की हरकतों से वह परेशान हो चुकी है। महिला ने पुलिस से बेटे को डांट लगाकर यह हरकत छुड़वाने की गुहार लगाई। महिला की बात सुन पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए।

महिला की बात सुनने के बाद पुलिस ने खुद ही या रिश्तेदारों से बेटे को समझाने की बात बोलकर उसे घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि महिला को खुद ही अपने बेटे को समझाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed