{"_id":"5c2efb83bdec2256db0627dd","slug":"son-left-his-old-ill-father-at-haridwar-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीमार बुजुर्ग पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया 'कपूत', भीख मांगकर पाल रहे पेट, भावुक कर देगी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार बुजुर्ग पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया 'कपूत', भीख मांगकर पाल रहे पेट, भावुक कर देगी कहानी
Fri, 04 Jan 2019 03:50 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Jan 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
भीख मांग कर गुजारा कर रहे सुनील महेंदु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस इकलौते बेटे को पिता ने लाड-प्यार से पाला, उसकी हर इच्छा पूरी की। वह 'कपूत' अपने बीमार और बूढ़े पिता को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया। जानकारी के मुताबिक, नासिक महाराष्ट्र के 70 वर्षीय सुनील महेंदु को उनका बेटा कई माह पहले हरिद्वार छोड़ गया था। हरिद्वार में भटकते रहने पर वह रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहीं आसरा बना लिया। अब वह भीख मांगकर गुजारा कर रहे हैं। बुजुर्ग की मदद के लिए सामाजिक संगठन ने कंबल दिए हैं। बुजुर्ग पेरालैसिस से भी पीड़ित हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुनील को उनका पुत्र हरिद्वार इलाज कराने के नाम पर लेकर आया और दवाई लेकर आने की बात कहकर चला गया। उसके बाद वह नहीं लौटा। रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन के पास मदद के लिए पहुंचे इस बुजुर्ग ने अपनी आपबीती सुनाई।
चाइल्ड लाइन के एक मेंबर ने उनके बताए गए पते को नासिक महाराष्ट्र में इंटरनेट के माध्यम से एड्रेस ट्रेस किया और नजदीकी पुलिस थाने में बात की।
चाइल्ड लाइन के एक मेंबर ने उनके बताए गए पते को नासिक महाराष्ट्र में इंटरनेट के माध्यम से एड्रेस ट्रेस किया और नजदीकी पुलिस थाने में बात की।