फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Somvati Amavasya 2024 huge crowd of devotees gathered to take bath in Ganga at Har ki Pauri haridwar

Somvati Amavasya 2024: श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़

Mon, 02 Sep 2024 02:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Sep 2024 02:02 PM IST
सार

सोमवती अमावस्या पर हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
सोमवार की रात स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024 huge crowd of devotees gathered to take bath in Ganga at Har ki Pauri haridwar
सोमवती अमावस्य पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोमवती अमावस्या पर हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया है। साथ ही यातायात रूट डायवर्जन प्लान किया।

विज्ञापन


 भारी वाहनों का प्रवेश रविवार की रात 12 बजे से प्रतिबंधित कर दिया। सोमवार की रात स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। चंडी चौक से वाल्मीकि व शिवमूर्ति चौक और यहां से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा। भीमगोड़ा से हरकी पैड़ी के बीच भी जीरो जोन घोषित किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यातायात प्लान का सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यहां से इस तरह आएंगे वाहन

- दिल्ली, मेरठ व मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक होते हुए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप व चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

- यातायात का दबाव बढ़ने पर इन्हें सिंहद्वार से देशरक्षक तिराहा की ओर मोड़कर श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।

- हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को मंगलौर से नगला इमरती की ओर से डायवर्ट कर लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर से कनखल लाकर बैरागी कैंप पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

- पंजाब व हरियाणा से आने वाले वाहन भगवानपुर से नगला इमरती, बहादराबाद बाईपास से हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी होकर अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू भेजा जाएंगे।

- दबाव बढ़ने पर इन वाहनों को भी बैरागी कैंप मोड़ दिया जाएगा। नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर गौरीशंकर, नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

- देहरादून, ऋषिकेश से स्नान के लिए आने वाले वाहन मोतीचूर पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

- सिडकुल व शिवालिक नगर की ओर से स्नान के लिए आने वाले वाहन भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में भेजे जाएंगे।

आटो विक्रम व ई-रिक्शा के लिए ये है व्यवस्था

- देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाले आटो और विक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा।

- ज्वालापुर से आने वाले आटो व विक्रम, ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।

- जगजीतपुर से आने वाले आटो और विक्रम व ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे।

- कनखल से आने वाले आटो, विक्रम व ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस भेजेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

- बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम, आटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबड़ी फाटक, पुराना रानीपुर मोड़ से ऋषिकुल तिराहा से वापस जाएंगे।

- हिलबाईपास से आने वाले आटो, विक्रम और ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed