फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Someone else stole the amount of check of Rs 6.5 lakhs paid into the account in Duhradun

Dehradun News: दूहरादून में खाते में भुगतान वाले 6.5 लाख के चेक की रकम कोई और ले उड़ा

Sat, 11 May 2024 01:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
Someone else stole the amount of check of Rs 6.5 lakhs paid into the account in Duhradun
एक व्यक्ति के बैंक खाते में भुगतान के साढ़े छह लाख रुपये के चेक को किसी और ने कैश करा लिया। पीड़ित के खाते में रकम नहीं पहुंची तो इसका पता चला। पीड़ित ने बैंक कर्मी की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुनील दत्त अथवाल निवासी बंजारावाला ने शिकायत में बताया कि राजेंद्र राणा ने उसके खाते में भुगतान होने वाला 6.5 लाख का चेक दिया था। इसे उसने अपने बैंक खाते में भुगतान के लिए 30 अप्रैल को शाखा के ड्रॉप बॉक्स में डाला था। चूंकि, होम ब्रांच का ही चेक था, इसलिए यह रकम उसी दिन उनके खाते में आनी थी। इसके चलते एक मई को उन्होंने अपने अकाउंट का बैलेंस चेक किया तो रकम नहीं पहुंची थी। बैंक पहुंचकर जानकारी ली गई तो पता चला कि कोई व्यक्ति उस चेक पर नकद राशि निकालकर ले गया है। इस पर सुनील दत्त ने बैंक प्रबंधक से शिकायत की।
विज्ञापन

प्रबंधक ने जल्द ही उनकी रकम वापस किए जाने की बात कही, लेकिन तीन दिन बाद भी रकम वापस नहीं की गई तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि बैंककर्मी की मिलीभगत से उसकी रकम किसी और को दी गई है। पटेलनगर थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed