फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Some people have illegally occupied the land of the tea

Dehradun News: टी स्टेट की जमीन पर कब्जे की कोशिश

Wed, 13 May 2026 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Some people have illegally occupied the land of the tea
हरबंशवाला स्थित टी एस्टेट की जमीन को कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया। टी स्टेट के प्रबंधक नीरज शर्मा की तहरीर पर बसंत विहार थाना में आरोपी मनोज, उसकी पत्नी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन




टी एस्टेट प्रबंधन की ओर से थाना बसंत विहार में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने एस्टेट की भूमि पर जबरन कब्जा कर सुअर पालन के लिए बाड़ा बनाने का प्रयास किया और विरोध करने पर सुरक्षा कर्मचारियों पर हमला कर दिया। घटना करीब एक महीने पहले की है। उस समय टी एस्टेट के सिक्योरिटी सुपरवाइजर शिवा राठी और सुरक्षा गार्ड अमन ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने देखा कि मनोज, उसकी पत्नी और दो अन्य अज्ञात लोग टी एस्टेट की आवासीय भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर बाड़ा बना रहे थे। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भड़क गए। प्रबंधन का आरोप है कि चारों लोगों ने हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया। इस दौरान गार्ड अमन को गंभीर चोटें आईं और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। सिक्योरिटी सुपरवाइजर शिवा राठी को भी मारपीट में चोटें आईं।
विज्ञापन




आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने कर्मचारियों को झूठे एससी-एसटी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद टी एस्टेट के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों में दहशत का माहौल है। टी एस्टेट प्रबंधन ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से सुअर पालन कर रहे हैं। सुअरों को एस्टेट और आवासीय क्षेत्रों में खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे चाय के पौधों को नुकसान पहुंच रहा है और गंदगी फैलने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बसंत विहार थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed