फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Some areas of Tehri will be included in Dehradun Tehri Nainbagh Dhanaulti Mussoorie uttarakhand news in hindi

Dehradun News: राजधानी में शामिल होंगे टिहरी के कुछ इलाके, यहां जानिए क्या है तैयारी

Fri, 05 May 2023 10:41 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 May 2023 10:41 AM IST
सार

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मसूरी को तहसील या उपतहसील का दर्जा दिया जाना है। इसके लिए सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। तहसील के गठन में मसूरी से सटे टिहरी गढ़वाल के कुछ इलाकों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। इसके लिए डीएम देहरादून की ओर से टिहरी गढ़वाल के डीएम को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
Some areas of Tehri will be included in Dehradun Tehri Nainbagh Dhanaulti Mussoorie uttarakhand news in hindi
देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी के बतौर तहसील या उपतहसील के गठन में टिहरी गढ़वाल के भी कुछ इलाकों को शामिल किया जाएगा। खासकर टिहरी के तहसील नैनबाग व धनौल्टी के क्षेत्रों को मसूरी तहसील का हिस्सा बनाने की कवायद चल रही है। इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

विज्ञापन

इस संबंध में डीएम देहरादून सोनिका ने टिहरी गढ़वाल के डीएम डाॅ. सौरभ गहरवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि मसूरी तहसील में शामिल होने के इच्छुक लोगों से इस संबंध में क्षेत्रवार जानकारी के साथ प्रस्ताव मांगा गया है।

विज्ञापन

सीएम ने की थी घोषणा

दरअसल मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मसूरी को तहसील या उपतहसील का दर्जा दिया जाना है। इसके लिए सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। तहसील के गठन में मसूरी से सटे टिहरी गढ़वाल के कुछ इलाकों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। इसके लिए डीएम देहरादून की ओर से टिहरी गढ़वाल के डीएम को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Agastya Chauhan: यू-ट्यूबर की मौत मामले में आया नया मोड़, हत्या का अंदेशा जताते हुए पिता ने उठाए ये सवाल

जनसुनवाई कर ग्रामीणों से ली जाएगी राय

देहरादून डीएम के प्रस्ताव पर टिहरी के डीएम डा. सौरभ गहरवाल ने नैनबाग व धनौल्टी के एसडीएम को पत्र जारी किया है। इस पत्र में डीएम ने लिखा कि भौगालिक स्थिति के अनुरूप जो भी क्षेत्र मसूरी तहसील के अंतर्गत जाने के इच्छुक हों, वहां के लोगों से विचार विमर्श कर लिया जाए। उनके क्षेत्रवार प्रस्ताव भी ले लिए जाएं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्रामीणों से चर्चा की जाएगी। जनसुनवाई कर ग्रामीणों की राय के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed