फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Solid policy will be made for sports and players: Dhasmana

खेल व खिलाड़ियों के लिए बनेगी ठोस नीति: धस्माना

Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Solid policy will be made for sports and players: Dhasmana
प्रेमनगर स्थित जूडो कराटे एकेडमी में संवाद कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ कांग्रेस प्रदेश उपा?
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्टी की मैनिफेस्टो कमेटी के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य में खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष नीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने बुधवार को प्रेमनगर में जूडो कराटे अकादमी में %कांग्रेस से राज्य के खिलाड़ियों की अपेक्षा% विषय पर आयोजित गोष्ठी में कही। धस्माना ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार को तो हिंदू, मुस्लिम, मंदिर मस्जिद व जात-पांत के खेल से ही फुरसत नहीं है। वह असली खिलाड़ियों के उत्थान व कल्याण के लिए कैसे कोई नीति बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए सरकार की विशेष प्रोत्साहन नीति होनी चाहिए। जिसमें उनके स्कूल, कालेज में प्रवेश से लेकर फीस व छात्रवृत्ति व ड्रेस की व्यवस्था, विभिन्न टूर्नामेंट में जाने के लिए आर्थिक रूप से प्रायोजित किए जाने का प्रावाधान होना चाहिए। भाजपा सरकार में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इस अवसर पर अकादमी के संस्थापक अजय गुरुंग व प्रशिक्षक अमित चमोली ने खिलाड़ियों की ओर से धस्माना को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने राज्य में एक ठोस खेल नीति बनाने की मांग रखी। इस अवसर पर विभिन्न खिलाड़ियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed