फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Soldier Rajendra bhandari died due to heart attack his before baby girl first birthday

बेटी का पहला बर्थडे भी नहीं मना पाया जवान, पत्नी से फोन पर बात करने के कुछ देर बाद ही हो गई मौत

Thu, 03 Jan 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Jan 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
Soldier Rajendra bhandari died due to heart attack  his before baby girl first birthday
लांस नायक राजेंद्र भंडारी

कुमाऊं रेजीमेंट के लांस नायक राजेंद्र भंडारी नहीं रहे। बुधवार को मेघालय में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। बृहस्पतिवार को उनका पार्थिव शरीर देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचेगा।

विज्ञापन


भंडारी अपनी पीछे पत्नी के अलावा ग्यारह माह की बेटी को बिलखता छोड़ गए हैं। 12 कुमाऊं रेजीमेंट में लांस नायक भंडारी इन दिनों मेघालय में तैनात थे। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब भंडारी के मौत की खबर आई तो परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के धनिया कोट पालहेड़ी के मूल निवासी भंडारी की पत्नी लक्ष्मी अपनी ग्यारह माह की बेटी के साथ रहतीं थीं। लक्ष्मी, दून अस्पताल में नर्स है। फिलहाल वे मातृत्व अवकाश पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारी के ससुर हुकुम सिंह का कहना है कि सुबह सवा छह बजे के करीब बेटी लक्ष्मी की दामाद से आखिरी बार बात हुई थी। उस समय दामाद पीटी परेड से वापस आए थे। उस समय तक वह स्वस्थ थे।

करीब एक घंटे बाद फिर से वीडियोकॉल की गई, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। सुबह साढ़े दस बजे के करीब आर्मी की तरफ से फोन पर दामाद भंडारी की हार्ट अटैक से निधन होने की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed