फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   soldier commit suicide in dehradun

रात को हंसी-खुशी सोए, सुबह पंखे से लटका मिला फौजी का शव

Fri, 30 Jun 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
soldier commit suicide in dehradun

आर्मी एरिया स्थित फेमिली क्वार्टर में रहने वाला एक फौजी रात को अपने पत्नी और बच्चों के साथ हंसी खुशी बात करते हुए सोया। लेक‌िन सुबह उसका शव पंखे से लटका हुआ म‌िला। फौजी के इस कदम से पूरा पर‌िवार सदमे में हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वजह साफ होगी। घटना क्लेमेंनटाउन थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक मयंक शेखर तिवारी (38) पुत्र आनंद तिवारी 514 बटालियन में नायक पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


उसे आर्मी एरिया स्थित फेमिली क्वार्टर में  मकान नंबर 582/6 आवंटित था। वह मूलरूप से चितबड़ा, बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी के मुताबिक मयंक के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पत्नी उठी तो उसने मयंक को कमरे में पंखे के सहारे लटके देखा। आत्महत्या की सूचना पर आर्मी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अन्य परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

मयंक के भाई के मुताबिक मयंक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। हालांकि तनाव की वजह पता नहीं चल सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed