{"_id":"67228ea81ae5d535e903d794","slug":"solar-power-plants-are-going-to-be-established-in-rural-dehradun-news-c-5-1-drn1030-537263-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चकराता के गांव कंडोई भरम और खरोड़ा में आकार लेने लगे सौर ऊर्जा प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चकराता के गांव कंडोई भरम और खरोड़ा में आकार लेने लगे सौर ऊर्जा प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौर ऊर्जा से शहर के साथ ही दून के ग्रामीण क्षेत्र भी जगमग होंगे। जिले के चकराता के गांव कंडोई भरम, खरोड़ा नाडा आदि ग्रामीण इलाकों में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित होने जा रहे हैं। दून के अलग-अलग हिस्सों में सौर ऊर्जा प्लांटों का नेटवर्क खड़ा करने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इन सभी प्रस्तावित प्लांटों के स्थापित होने से 7,375 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा।
दरअसल, सीएम सौर स्वरोजगार योजना के तहत राजधानी के दूरदराज ग्रामीण और शहर से सटे क्षेत्रों में सौर ऊर्जा प्लांटों को स्थापित कर बिजली नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। इन सौर ऊर्जा प्लांटों से बिजली खरीदकर सरकार स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रही है। इसके लिए सौर ऊर्जा प्लांटों को अब जमीन पर आकार देना शुरू हो गया है। चकराता के गांव कंडोई भरम, खरोड़ा, त्यूणी आदि स्थानों पर सौर ऊर्जा प्लांटों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जबकि, बाकी स्थानों पर भी कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट से उत्पन्न बिजली ग्रिड खरीदेगी। प्लांट स्वामियों को प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत बीते दिनों 68 लोगों में से 42 आवेदनों को उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही सीडीओ के निर्देशन में गठित जिला कमेटी ने भी इन्हें पहले ही आवंटन पत्र जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
Iयोजना में अनुदान भी लोगों को लुभा रहाI
उद्योग विभाग की ओर से एमएसएमई योजना के तहत सौर ऊर्जा प्लांट को मैदानी क्षेत्रों में 30 प्रतिशत और चकराता क्षेत्र में अनुदान की राशि 40 प्रतिशत दी जा रही है । उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी विमल बमराड़ा ने बताया कि अनुदान और लोन की जानकारी उरेडा की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Iयहां भी जल्द स्थापित होंगे प्लांटI
सहसपुर के भाऊवाला, एलआईजी जीएमएस रोड, खुड़बुड़ा एमजीआरआर, रामपुर भाववाला, शिमला बाईपास, नयागांव राजावाला, रायपुर की आईएएस कॉलोनी कुल्हान, केवल विहार सहस्रधारा रोड, पनास वैली, शिवालिक अपार्टमेंट कैनाल रोड किशनपुर, विकास लोक, नालापानी रोड अधोईवाला, विकासनगर के बाबूगढ़, पीपलसार, विकासखंड बहादराबाद के मानुबास, इंद्रापुरम माजरा, शिवालिगनगर, कांशीपुर, कालसी ब्लॉक में नागथात बिसोई और पौड़ी के भंदेली थलीसैंण और चकराता के खवौ, नाडा में प्लांट स्थापित होंगे।