फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   solar energy 781 projects got oxygen, new rates released

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना: सौर ऊर्जा के 781 प्रोजेक्टों को मिली ऑक्सीजन, नई दरें हुईं जारी

Wed, 11 May 2022 07:51 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 May 2022 07:51 AM IST
सार

उरेड़ा ने कोरोना और चुनाव की वजह से नए प्रोजेक्ट पुरानी दरों पर स्थापित करने की अवधि एक साल अवधि बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन पूर्व की दरों पर ही सालभर में स्थापित होने वाले प्रोजेक्ट की बिजली बिकेगी।

विज्ञापन
solar energy 781 projects got oxygen, new rates released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में सौर ऊर्जा के 781 आवंटित प्रोजेक्टों को एक साल की ऑक्सीजन मिल गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड रिनिविबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (उरेड़ा) की नए प्रोजेक्ट पुरानी दरों पर स्थापित करने की अवधि बढ़ाने से इनकार करते हुए दो साल के बाद सौर ऊर्जा प्रोजेक्टों के लिए नया टैरिफ जारी कर दिया है। 31 मार्च 2023 तक जो भी नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे, उन्हें पुरानी दरों पर ही बिजली बेचने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


उरेड़ा के पास मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत दस हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 1472 आवेदन आए थे। इनमें से उरेड़ा ने 781 प्रोजेक्ट को लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर दिया है। कोविड महामारी और फिर विधानसभा चुनाव की वजह से इन प्रोजेक्ट की स्थापना धीमी हो गई थी। नियम यह था कि जो भी प्रोजेक्ट 31 मार्च 2022 तक स्थापित होंगे, केवल वही 4.49 रुपये प्रति यूनिट की दर से यूपीसीएल को बिजली बेच सकेंगे।
विज्ञापन


लिहाजा, उरेड़ा ने इस अवधि को 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने की याचिका नियामक आयोग में दायर की थी। आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन की पीठ ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के गुजरात राज्य से जुड़े आदेशों के तहत आयोग अवधि नहीं बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, नियामक आयोग ने 2019 के बाद सोलर प्रोजेक्ट संचालकों के लिए नया टैरिफ जारी कर दिया है। इस टैरिफ में 4.49 रुपये प्रति यूनिट की दर को बरकरार रखा गया है। यानी इस एक साल में जितने भी नए सोलर प्रोजेक्ट स्थापित होंगे, उन्हें पूर्व की भांति ही 4.49 की दर पर बिजली बेचने का मौका मिलेगा।

सोलर प्रोजेक्ट लगाने वालों के लिए बढ़ी दरें

नियामक आयोग ने 2019-20 के बाद अब 2022-23 का नया टैरिफ जारी कर दिया है। इसके तहत 10 किलोवाट तक के प्रोजेक्ट की बिजली 4.97 रुपये से बढ़ाकर 5.22 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से यूपीसीएल खरीदेगा। 10 किलोवाट से 100 किलोवाट तक के प्रोजेक्ट से पैदा होने वाली बिजली को यूपीसीएल अब 4.33 रुपये के बजाय 4.74 रुपये प्रति यूनिट की दर पर खरीदेगा। 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक के प्रोजेक्ट की बिजली की दर 4.02 रुपये से बढ़कर 4.42 रुपये, 500 किलोवाट से एक मेगावाट तक के प्रोजेक्ट की बिजली दर 3.93 रुपये से बढ़ाकर 4.22 रुपये प्रति यूनिट और एक मेगावाट से ऊपर के प्रोजेक्ट की बिजली 4.49 रुपये प्रति यूनिट की दर पर ही यूपीसीएल खरीदेगा।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: 20 श्रद्धालुओं की मौत पर पीएमओ ने रिपोर्ट मांगी, सीएम धामी की अपील- इंतजाम और पंजीकरण के बाद ही आएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed