{"_id":"643e3c647dc895e941013d95","slug":"solar-eclipse-on-20th-temples-doors-will-not-be-closed-surya-grahan-sutak-kal-timing-haridwar-uttarakhand-news-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, लेकिन बंद नहीं होंगे मंदिरों के कपाट, जानिए राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, लेकिन बंद नहीं होंगे मंदिरों के कपाट, जानिए राशियों पर प्रभाव
Tue, 18 Apr 2023 02:32 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:32 PM IST
सार
Surya Grahan 2023 Date and Time: जिनकी कुंडली में राहु सूर्य की युति और ग्रहण योग हैं, उन्हें ग्रहण प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा, क्योंकि ग्रहण सूर्य की उच्च राशि मेष में होगा।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण
- फोटो : Istock
विस्तार
20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण है, लेकिन भारत में असर नहीं होगा। सूर्य का असर नहीं होने से न तो सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक, 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण का असर साउथ ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया देशों में होगा।
विज्ञापन
ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा। कहा कि सूर्य ग्रहण का किसी भी राशि पर प्रभाव नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन जिनकी कुंडली में राहु सूर्य की युति और ग्रहण योग हैं, उन्हें ग्रहण प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: ब्याज की डायरी ने खोला वृद्धा की हत्या का राज, वृंदावन फरार हुई आरोपी युवती, हिरासत में साथी
विज्ञापन
कहा कि जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा, क्योंकि ग्रहण सूर्य की उच्च राशि मेष में होगा। उच्च राशि में पड़ा सूर्य ग्रहण राजनीति की दशा और दिशा बदलने वाला होता है। डाॅ. मिश्रपुरी ने बताया कि इस साल चार ग्रहण हैं। भारत में केवल अक्तूबर 28/29 की रात्रि में ग्रहण द्रश्मान होगा।