फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   soina gandhi didn't go to delhi, cancelled ticket.

सोनिया को भायी मसूरी, कैंसिल करा दिया टिकट

Tue, 05 Jan 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला मसूरी Updated Tue, 05 Jan 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
soina gandhi didn't go to delhi, cancelled ticket.

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को मसूरी खूब भायी है तभी तो वह निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद सोमवार को दिल्ली नहीं गईं। ऐन वक्त पर उनका टिकट कैंसिल किया गया। सोनिया ने पूरा दिन मसूरी में कुंवर बिजेंद्र के आवास पर बिताया। अब कांग्रेस हाईकमान मंगलवार को शताब्दी से दिल्ली जाएंगी।

विज्ञापन


बता दें सोनिया गांधी नया साल मनाने के लिए मसूरी आई हुई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सोनिया गांधी को शताब्दी से दिल्ली लौटना था। ऐन वक्त पर उनका टिकट कैंसिल किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने पूरा दिन कुंवर बिजेंद्र सिंह के आवास पर बिताया। दिन में कुंवर बिजेंद्र के आवास के बाहर मीडिया कर्मियों के अलावा अन्य कोई नहीं दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर लिया लांग ड्राइव का आनंद

soina gandhi didn't go to delhi, cancelled ticket.

कांग्रेसियों ने बीते दिनों सोनिया से मिलने की काफी कोशिश की थी। कोशिश नाकाम होने पर सोमवार को कांग्रेसियों ने उस ओर रुख नहीं किया।

सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी को सोमवार को हर हाल में दिल्ली लौटना था। उन्हें शताब्दी से जाना था। ऐन वक्त पर टिकट कैंसिल किया गया। अब मंगलवार को सोनिया दिल्ली लौटेंगी।

इसके पहले सोनिया गांधी शनिवार को मसूरी से पहाड़ों पर लांग ड्राइव का आनंद लिया था। इसके तहत वह कालसी में अशोक के शिलालेख का दीदार किया था। इसी के साथ वह लाखामंडल भी गईं। पौराणिक कथाओं के अनुसार यहीं पर पांडवों ने अपना अज्ञातवास बिताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed