{"_id":"681bbf4902f96a3948095445","slug":"sohan-singh-rangad-will-be-the-sdm-of-jaunsar-bawar-pargana-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-684195-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सोहन सिंह रांगड़ होंगे जौनसार बावर परगने के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सोहन सिंह रांगड़ होंगे जौनसार बावर परगने के एसडीएम
विज्ञापन
जौनसार बावर परगने की कालसी, चकराता व त्यूणी तहसील में खाली चल रहे एसडीएम पद पर सोहन सिंह रांगड़ की नियुक्ति कर दी गई है। 20 दिनों से तहसीलों का कार्यभार विकासनगर एसडीएम को मिला हुआ था। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक से तहसीलों में एसडीएम की तैनाती की मांग कर रहे थे।
17 अप्रैल को एसडीएम योगेश सिंह मेहरा का स्थानांतरण ऋषिकेश हो गया था। इसके बाद से तहसीलों का कार्यभार विकासनगर के एसडीएम विनोद कुमार देख रहे थे। बुधवार को आखिरकार सोहन सिंह रांगड़ को एसडीएम नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। उधर, दर्जाधारी गीता राम गौड़ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर व कालसी के ब्लाॅक प्रमुख प्रशासक मठोर सिंह चौहान ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर तहसीलों में एसडीएम के खाली पड़े पद को भरने की मांग की थी।