फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social worker Manish Goniyal accuses cabinet minister

समाजसेवी मनीष गौनियाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर लगाए आरोप, कैबिनेट मंत्री ने दस सालों में जनता को किया गुमराह,नही हुए विका

Tue, 28 Dec 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Social worker Manish Goniyal accuses cabinet minister
समाजसेवी मनीष गौनियाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर लगाए आरोप, कैबिनेट मंत्री ने दस सालों में ज? - फोटो : MUSSOORIE
समाजसेवी मनीष गौनियाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। वे सिर्फ लोगों को गुमराह करते रहे। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री ने रक्षा बंधन में लोगों को पानी के जग और छाते बांटकर जनता को ठगने का काम किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को चैलेंज देते कहा कि अगर उन्होनें कोई विकास कार्य किया तो जनता के सामने डिबेट करने आए। उन्होंने बताया कि सरोना, सिल्ला सहित कई गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं हैं। सड़कें नहीं बनी हैं। खेल मैदान तक नहीं बन पाया है जबकि भिलाड़ू में इसके लिए धन जारी हो चुका था। मसूरी के युवाओं को कैबिनेट मंत्री रोजगार दिलाने में नाकाम रहे। इस अवसर पर विशाल भंडारी, कीर्ति कंडारी, मुकेश भंडारी, अंकित नेगी, विरेंद्र कोहली, संजय नेगी मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed