फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social worker death in harsh firing during marriage in haldwani

शादी की रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से समाजसेवी की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 25 Feb 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 Feb 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Social worker death in harsh firing during marriage in haldwani
मृतक कौस्तुभ

लामाचौड़ के पाडली नंबर एक गांव में शादी की रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल समाजसेवी कौस्तुभ पडलिया की मौत हो गई है। उन्हें शुक्रवार रात सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में दूल्हे के पिता ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पाडली नंबर एक निवासी भास्कर पडलिया की दो दिन पहले शादी हुई थी। शुक्रवार की रात रिसेप्शन था। रात दस बजे के बाद रिसेप्शन के दौरान लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान पाडली गांव के समाजसेवी कौस्तुभ पडलिया (30) पुत्र सुरेश चंद्र पडलिया को हर्ष फायरिंग में सीने में गोली लग गई थी। उन्हें रात में परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन


दूल्हे भास्कर पडलिया के पिता गोपाल चंद पडलिया ने शनिवार को तहरीर में बताया कि नवीन पडलिया अपनी दोनाली बंदूक लेकर आया था। इसमें मैगजीन फंसी हुई थी। नवीन और ललित पडलिया मैगजीन निकाल रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई जो कौस्तुभ के सीने में जा लगी। मुखानी थाने के एसआई संजय बृजवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नवीन और ललित पडलिया के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन पर बढे़गी आर्म्स एक्ट की धारा

लाइसेंसी दोनाली बंदूक रखने वाले नवीन की मुश्किलें भी बढ़ेंगी। पुलिस आरोपी नवीन पर लाइसेंसी के दुरुपयोग में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाएगी। पुलिस आरोपी का दोनाली बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त करने की संस्तुति करेगी। एसआई संजय बृजवाल ने बताया कि रोक के बावजूद लाइसेंसी बंदूक का दुरुपयोग किया गया है। इस कारण आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी की जाएगी।

बेटा तुम्हारी शादी नहीं कर सका
समाजसेवी कौस्तुभ पडलिया की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है। जब उनकी अर्थी उठी तो वहां पर माहौल गमगीन हो गया। जब कौस्तुभ की अर्थी उठने लगी तो उनके पिता ने उसके गले में माला डाली। कहा कि बेटा मैं तुम्हारी शादी तो नहीं कर सका, इसी को अपनी शादी समझ लेना। इस भावुक और दुखद मौके पर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

कम उम्र में समाजसेवा क्षेत्र में कमाया नाम
कौस्तुभ पडलिया ने 30 वर्ष की उम्र में ही समाजसेवा के क्षेत्र में खूब नाम कमाया था। वह कई संस्थाओं से जुडे़ रहे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गरीब और असहाय मरीजों के इलाज, ब्लड डोनेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed