फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social Security Act: 12 lakh MNREGA workers of Uttarakhand will get the benefit of insurance and pension

सामाजिक सुरक्षा अधिनियम: उत्तराखंड के 12 लाख मनरेगा श्रमिकों को मिलेगा बीमा और पेंशन का लाभ

Thu, 02 Sep 2021 02:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal चयन राजपूत, अमर उजाला, रुद्रपुर
चयन राजपूत, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 02 Sep 2021 02:43 PM IST
सार

श्रम विभाग के मुताबिक प्रत्येक जिले में एनडीयूडब्ल्यू (नेशनल डाटाबेस ऑफ अनऑर्गनाइज्ड वर्कर) पोर्टल पर मनरेगा श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा उन श्रमिकों का भी डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिन्हें पेंशन और ईएसआई की सुविधा नहीं मिलती है।

विज्ञापन
Social Security Act: 12 lakh MNREGA workers of Uttarakhand will get the benefit of insurance and pension
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राज्य के 12 लाख मनरेगा श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही मनरेगा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा अधिनियम के दायरे में लाकर उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, ऋण, बीमा, पेंशन आदि योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए श्रम मंत्रालय खाका तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


श्रम विभाग के मुताबिक प्रत्येक जिले में एनडीयूडब्ल्यू (नेशनल डाटाबेस ऑफ अनऑर्गनाइज्ड वर्कर) पोर्टल पर मनरेगा श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा उन श्रमिकों का भी डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिन्हें पेंशन और ईएसआई की सुविधा नहीं मिलती है। असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार होने के बाद श्रम मंत्रालय की ओर से श्रमिकों को भविष्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, बीमा आदि की योजनाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें कौशल विकास के लिए कई तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक भी सीएससी के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। मनरेगा श्रमिकों को एक दिन में 204 रुपये मेहनताना दिया जाता है। श्रमिकों के हित के लिए केंद्र सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए फैसला लिया गया है। सामाजिक सुरक्षा अधिनियम के तहत इन्हें लाभ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 12 लाख 32 हजार लोगों को दिए गए हैं जॉब कार्ड
मनरेगा प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 12 लाख 32 हजार श्रमिकों को जॉब कार्ड दिए गए हैं। वर्तमान में 12 लाख श्रमिक सक्रिय हैं। इनमें से अनुसूचित जाति के 17.09 प्रतिशत व अनुसूचित जनजाति के 3.77 प्रतिशत श्रमिक हैं।


केंद्र सरकार की ओर से ई-श्रम पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है। विभाग की ओर से सभी जिलों के मनरेगा और असंगठित श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। भविष्य में केंद्र सरकार की ओर से असंगठित श्रमिकों को कई योजनाओं से जोड़ने की तैयारी है।
-प्रशांत कुमार, सहायक श्रमायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed