'भक्तों तैयार हो जाओ ND तिवारी घर में आ रहे हैं', देखिए सोशल मीडिया के वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार दोपहर नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हुई एक हलचल ने सियासत में हलचल ला दी। यह तब हुआ जब पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी बेटे रोहित शेखर और पत्नी उज्ज्वला के साथ शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
थोड़ी ही देर में यह खबर बाहर आई कि पूर्व मुख्यमंत्री और बेटे रोहित शेखर ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति के कद्दावर नेता माने जाते रहे हैं। वे चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं जिसमें एक बार वे उत्तराखंड के भी मुख्यमंत्री रहे हैं।
एनडी तिवारी के भाजपा ज्वाइन करने की खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर चुटकी लेनी शुरू कर दी।
'बीजेपी ने कमल खिलाने के लिए कीचड़ लिया है'
@tanveer1729 नामक ट्विटर हैंडल से तनवीर लिखते हैं कि 'बीजेपी ने कमल खिलाने के लिए कांग्रेस से कीचड़ लिया है।'
इस ट्विटर हैंडल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट फॉलो करता है।
कमल खिलाने के लिए BJP ने कांग्रेस से कीचड़ लिया है#NDTiwari#कॉपी
— 🐯 TANVEER #WithRG🐯 (@tanveer1729) January 18, 2017
@_MiteshPatel हैंडल से लिखा गया कि #NDTiwari जी ने BJP ज्वाइन की क्योंकि उनके ज्यादातर बच्चे अब कोंग्रेस छोड़ BJP में घुस गए है।
#NDTiwari जी ने BJP ज्वाइन की क्योंकि उनके ज्यादातर बच्चे अब कोंग्रेस छोड़ BJP में घुस गए है।
— Mitesh Patel 🎗 (@_MiteshPatel) January 18, 2017
😋😋😋
पिछले 50 सालों से कांग्रेस के साथ रहे तिवारी की गिनती कद्दावर नेताओं में होती रही है। 1991 में वे प्रधानमंत्री पद के मजबूत दावेदारों में से एक थे।
'बीजेपी को अपना फॉदर ऑफ नेशन मिल गया है'
तिवारी का राजनीतिक अवसान उस समय हुआ जब आंध्रप्रदेश के राज्यपाल रहते हुए एक सीडी में वे महिलाओं के साथ नजर आए थे। इस सीडी के चलते उन्हें राज्यपाल का पद भी छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन पर रोहित शेखर ने उनके बेटे होने का दावा किया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार एनडी ने रोहित को बेटे के रूप में अपनाया।
एक और हैंडल @unurag से अनुराग लिखते हैं कि 'अब बीजेपी के पास अपना फॉदर ऑफ नेशन है।'
Now BJP has its own Father of the nation. #NDTiwari
— Anurag (@unurag) January 18, 2017
'अब मार्गदर्शक मंडल में रोचक किस्से सुनाएंगे'
भक्तों तैयार हो जाओ और सतर्क भी। एनडी तिवारी तुम्हारे घर में आ रहे हैं। यह कहना है @The_Pkc हैंडल से प्रदीप चौधरी का।
हा हा हा हा हा हा भक्तों तैयार हो जाओ और सतर्क भी।#NDTiwari तुम्हारे घर में आरहे है।#NDTiwariJoinsBJP
— Pradeep Chaudhary (@The_Pkc) January 18, 2017
व्यंग्यकार आलोक पुराणिक लिखते हैं कि 'एन डी तिवारीजी को भाजपा में मार्गदर्शक मंडल में रोचक किस्सागोई के लिए लाया गया है, मार्गदर्शक मंडल बोर होता रहता है।'
#NDTiwari
— alok puranik (@puranikalok) January 18, 2017
एन डी तिवारीजी को भाजपा में मार्गदर्शक मंडल में रोचक किस्सागोई के लिए लाया गया है, मार्गदर्शक मंडल बोर होता रहता है।