फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social media intervention cell will keep an eye on mischievous elements

शरारती तत्वों पर नजर रखेगा सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल

Sun, 08 Aug 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Social media intervention cell will keep an eye on mischievous elements
देहरादून। सोशल मीडिया पर झूठी खबरें और अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल का गठन करेगा। यह सेल अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेगा।
विज्ञापन

दरअसल, वर्तमान में सोशल मीडिया का इस्तेेमाल बहुत अधिक बढ़ गया है। अधूरी जानकारी और बिना तथ्यों के साथ कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए गलत खबरें और सूचना प्रसारित करते हैं। इससे कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती हैं। ऐसे लोग सुनियोजित तरीके से विभिन्न वर्गों, समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा करने की कोशिश करते हैं। अब ऐसे लोग पुलिस की नजर से नहीं बच पाएंगे। इस प्रकार के शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इसके लिए दून के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल का गठन किया जा रहा है। यह सेल ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखेगा। सेल अफवाहों को दूर करने के साथ ही पॉजिटिव काउंटर शुरू करेगी और शांति भंग करने वाली किसी भी सोशल मीडिया सामग्री को तुरंत हटाने का प्रयास करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज होगा। यह सेल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के अंदर ऐसी इकाई होगी जो आधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed