{"_id":"6984ab41e04dfb97040c490c","slug":"so-there-was-a-game-in-making-income-certificate-for-double-pension-dehradun-news-c-5-hld1006-894874-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तो दोहरी पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र बनाने में भी हुआ खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तो दोहरी पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र बनाने में भी हुआ खेल
विज्ञापन
48 हजार वार्षिक आय होनी चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। दोहरी पेंशन लेने का मामला सामने आया है, उसकी पड़ताल शुरू हो चुकी है। गड़बड़ी सामने आने के बाद आय प्रमाण पत्र बनाने में भी खेल होने की आशंका है। गलत सूचना देते हुए प्रमाण पत्र बनाया गया। इसके अलावा दोहरी पेंशन लेने में 73 यूपी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भी बात सामने आ रही है।
दोहरी पेंशन का लाभ लेने के मामला सामने आने के बाद मामले की पड़ताल समाज कल्याण विभाग कर रहा है। इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद कई सवाल उठे हैं। समाज कल्याण विभाग की पेंशन का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था है। इसमें पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति को आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होता है। पेंशन के लिए मानक है, उसमें व्यक्ति कि वार्षिक आय 48 हजार तक होनी चाहिए। ऐसे में किसी भी सरकारी कर्मचारी ने अपने विभाग की पेंशन के साथ ही समाज कल्याण विभाग की पेंशन के लिए आवेदन किया तो उसके साथ आय प्रमाण पत्र लगाया होगा। ऐसे में आशंका हे कि तहसील से जारी होने वाले प्रमाण पत्र को संबंधित व्यक्ति ने गलत तथ्य को देते हुए उसे बनवाया होगा। सूत्र बताते हैं कि दोहरी पेंशन लेने के मामले में 73 यूपी के कर्मचारियों की बात भी सामने आ रही है।