फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   So far only seven villages have acquired land for Dehradun-Paonta Sahib NH

राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 21 गांवों में से सिर्फ सात गांवों में ही जमीन का अधिग्रहण कर पाएं अधिकारी

Thu, 01 Sep 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
So far only seven villages have acquired land for Dehradun-Paonta Sahib NH
जहां एक तरफ केंद्र सरकार व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का प्रयास है कि प्रस्तावित राजमार्गों का निर्माण जल्द से जल्द हो। वहीं, राजमार्ग के लिए जमीनों के अधिग्रहण की रफ्तार काफी धीमी है। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित भूमि अधिग्रहण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-72 के लिए अब तक 21 गांवोें में से महज सात गांव की जमीन का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में भूअध्याप्ति अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि 21 गांवों में से सात गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। जबकि दो गांवों में शासकीय भूमि है। जबकि बाकी गांवों में अधिग्रहण की प्रकिया जारी है। जमीन अधिग्रहण की एवज में अब तक 135 करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जा चुका है। मसूरी में पस्तावित सुरंग के बारे में एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके मौर्य ने बताया कि परियोजना के संबंध में अधिसूचना प्रकाशित की जा चुकी है। इसी प्रकार ऋषिकेश-डोईवाला सड़क चौड़ीकरण के तहत भूमि अधिग्रहण की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को अधिसूचना प्रकाशित करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

माजरा-आशारोड़ी परियोजना के संबंध में कार्यों में तेजी लाने और प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून को गैर फलदार वृक्षों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को योजनाओं के लिए जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने की हिदायत दी। साथ ही निर्देशित किया कि जिन कास्तकारों, भू-स्वामियों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है, उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. शिव कुमार बर्नवाल, परियोजना निदेशक एनएचएआई पीके मौर्य, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एसएस नेगी, एनएचएआई प्रबंधक सुनील सिसोदिया, उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed