फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall will welcome new year

सर्दी बढ़ी, बर्फबारी से होगा नए साल का वेलकम

Tue, 31 Dec 2013 10:20 AM IST
अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
अमर उजाला, देहरादून/मसूरी Updated Tue, 31 Dec 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
snowfall will welcome new year

मसूरी में नए साल का स्वागत भारी बर्फबारी से हो सकता है। जी, हां सोमवार देर हुई बारिश ने यह संभावना बढ़ा दी है। मंगलवार को सुबह से ही बादल और धूप आंखमिचौली खेलते नजर आए।

विज्ञापन


मसूरी में अच्छी बर्फबारी की संभावना
सोमवार रात राजधानी देहरादून में हुई बूंदाबांदी ने मौसम में सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है। मसूरी में भी रात हो जोरदार बारिश दर्ज की गई। आशंका जताई गई है कि मंगलवार शाम तक मसूरी में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इससे यहां जश्न मनाने पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही देहरादून के आसमान में बादल छाए रहे। धूप कुछ देर निकली जरूर, लेकिन इसमें गर्माहट का अहसास नहीं था। शाम होते-होते फिर बादल घिर आए थे। देर रात हल्की बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 5.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट का अनुमान लगाया है।

तापमान लगभग शून्य तक जा पहुंचा
अधिकतम तापमान 14 डिग्री, जबकि न्यूनतम सात डिग्री रहने की उम्मीद है। इससे साल का आखिरी दिन ठंडा रहने की संभावना है। उधर, मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल की आखिरी प्रस्तुति खत्म होते ही रिमझिम फुहारें पड़ने लगी थीं।


रात दस बजे तक नगर में कोहरा पसर गया था। तापमान लगभग शून्य तक जा पहुंचा। मंगलवार सुबह तक बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात हो सकता है। दून में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं, जबकि अंधड़ भी चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed