फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall will save glaciers from melting

देहरादून : वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का आकलन- ग्लेशियरों को पिघलने से बचाएगी बर्फबारी

Wed, 12 Jan 2022 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरविंद सिंह, देहरादून
अरविंद सिंह, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 01:59 AM IST
सार

वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से काफी नीचे चले जाने से ग्लेशियरों के पिघलने की दर में आती है कमी।
 

विज्ञापन
Snowfall will save glaciers from melting
ऋषिगंगा के उद्गम स्थल पर बने ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलाजी के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड समेत तमाम हिमालयी राज्यों में कई दिनों तक हुई बर्फबारी से छोटे बड़े 10 हजार से अधिक ग्लेशियरों के लिए बेहद फायदेमंद है। ठंड के मौसम में बारिश के साथ ही बर्फबारी से ग्लेशियरों पर भारी बर्फ जमा हो जाती है। इससे तापमान भी काफी नीचे चला जाता है। इसकी वजह से ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार में जबरदस्त कमी आती है। 

विज्ञापन


वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कालाचांद साईं के मुताबिक हिमालयी राज्यों में बर्फबारी ग्लेशियरों के लिए बेहद फायदेमंद है। जिस रफ्तार से हर साल हिमालयी राज्यों में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और ग्लेशियरों का दायरा साल दर साल कम हो रहा है उसे देखते हुए ठंड के मौसम में अधिक से अधिक बर्फबारी का होना जरूरी है।
विज्ञापन


संस्थान के वैज्ञानिकों की अगुवाई में टीमें गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में स्थित कुछ प्रमुख ग्लेशियरों की अर्ली वार्निंग सिस्टम के जरिए निगरानी कर रही हैं। इसमें उत्तरकाशी में स्थित यमुनोत्री ग्लेशियर, गंगोत्री ग्लेशियर, डोकरियानी, बंदरपूंछ के अलावा चमोली में बद्रीनाथ, सतोपंथ और भागीरथी ग्लेशियर व केदारनाथ स्थित चौराबाड़ी ग्लेशियर समेत कई प्रमुख ग्लेशियर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोगुनी रफ्तार से पिघल रहे ग्लेशियर 
वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में यह बात सामने आई है कि जलवायु परिवर्तन के साथ ही कई अन्य कारणों की वजह से पूरी दुनिया में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। साइंस मैगजीन नेचर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों की टीमों ने 20 साल के सेटेलाइट डाटा के आधार पर पूरी दुनिया में 2.30 लाख छोटे बड़े ग्लेशियरों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है कि हर साल 328 बिलियन बर्फ ग्लेशियरों में पिघल रही है। 


पहले की तुलना में ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार में 31 फीसदी का इजाफा हुआ है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार बढ़ने से जहां इनका दायरा कम हो रहा है वहीं दुनिया के कई देशों में आने वाले समय में गंभीर जल संकट खड़ा होने का भी खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed