{"_id":"56f160fd7383067c80a87e96a9b1cfc9","slug":"snowfall-in-weekend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी, वीकेंड, वेलेंटाइन @ उमड़े पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी, वीकेंड, वेलेंटाइन @ उमड़े पर्यटक
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। हो भी क्यों न वीकेंड, वेलेंटाइन और बर्फबारी सब कुछ पर्यटकों के अनुकूल था। इसीलिए सुबह से ही शहर और आस-पास लंढ़ौर, लालटिब्बा, नागटिब्बा, बुरांशखंडा आदि जगहों में पर्यटक जमने शुरू हो गए थे। धूप खिलने से मौसम भी खुशनुमा था, लिहाजा रात तक बाजार सैलानियों की चहलकदमी से गुलजार रहे।
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही मसूरी-देहरादून मार्ग पर वेलेंटाइन डे मनाने वाले प्रेमी जोड़े दिखने शुरू हो गए थे। थोड़ा दिन चढ़ा तो पर्यटक बुरांसखंडा, धनोल्टी का रुख करने लगे। बुरांशखंडा में काफी संख्या में पर्यटक हिमपात का नजारा देखने पहुंचे और बर्फ से अठखेलियां की। सड़क किनारे लगे मैगी प्वाइंट, चाय-पान के ढाबों में भी जमकर रौनक नजर आई। नगर के भी रेस्तरां और होटल पर्यटकों से गुलजार रहे। दरअसल, सप्ताहांत के साथ वेलेंटाइन डे तो था ही शनिवार को हुई बर्फबारी ने उत्सव और खास बना दिया। देहरादून, मेरठ, दिल्ली समेत तमाम स्थानों से सैकड़ों सैलानी रविवार को मसूरी पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ लाल टिब्बा, चार दुकान के पास रही।
विज्ञापन
बर्फ में कई दुपहिया वाहन चोटिल
मसूरी से बुरांसखंडा के बीच बर्फ के ऊपर पाला जमने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिसलन बढ़ जाने से कई बाइकसवार गिरकर चोटिल हो गए। चौपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन