फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in uttarakhand.

उत्तराखंड में बदला मौसम, चोटियों पर बर्फबारी

Wed, 21 Jan 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल, देहरादून Updated Wed, 21 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand.

गढ़वाल में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई। दिनभर बादल छाए रहे। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन


दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं होने से लोग ठंड से बेहाल रहे। इस बीच, 21 से 23 तक गढ़वाल के कई इलाकों में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की चेतावनी के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है। चोटियों पर बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


चमोली जिले में गोरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, पनार बुग्याल, लाल माटी, सप्तकुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि मौसम पर पूरी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊचाई वाले क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की चेतावनी

snowfall in uttarakhand.

उत्तरकाशी जिले में ढाई हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बिना बारिश के ही बर्फ की फुहारें गिरीं। मौसम के मिजाज को देखते हुए और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

वहीं प्रशासन द्वारा अलर्ट घोषित होने से लोग चिंतित हैं। डीएम इंदुधर बौड़ाई ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा ऊंचाई वाले स्थानों में हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए जिले में ढाई हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अलर्ट की स्थिति है।

रुद्रप्रयाग जिले में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। केदारनाथ में सुबह से आसमान घने बादलों से ढका रहा। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 4.5 और न्यूनतम -7.9 डिग्री रहा। जिला मुख्यालय में भी अधिकतम 15.2 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गुरुवार को भी बारिश, बर्फबारी के आसार

snowfall in uttarakhand.

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में मध्यम से अधिक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

राज्य के 2300 से 3300 मीटर तक ऊंचाई पर 5 से 15 सेंटीमीटर, जबकि इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 15 से 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी की आशंका है।

मसूरी में हाड़ कंपाने वाली ठंड
बुधवार को आसमान में घने बादल छाने के बाद मसूरी में कड़ाके की ठिठुरन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। दिन के वक्त तापमान तेजी से गिरने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

वहीं, आसमान में बादलों के होने से पर्यटक बर्फबारी की उम्मीद लगाए रहे। लेक‌िन काफी इंतजार के बाद भी सैलानियों को निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed