फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in uttarakhand.

मौसम बदला, उत्तराखंड में फिर हुई बर्फबारी

Sat, 04 Oct 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़/देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़/देहरादून Updated Sat, 04 Oct 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand.

उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में भी गिरावट आई। जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार एक दो-दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला कायम रहा।

पंतनगर में 9.8 मिलीमीटर, जबकि मुक्तेश्वर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो उत्तराखंड में शनिवार को भी मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है।
विज्ञापन


देहरादून समेत प्रदेश भर में आंशिक से लेकर गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। कहीं-कहीं यह बरसेंगे भी।

पारा गिरने से हल्की ठंडक का अहसास

snowfall in uttarakhand.

देहरादून में शनिवार को हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, मैदानी जिलों में भी पारा गिरने से हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। दून में तापमान में बीते चार दिन से लगातार गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो औसत तापमान से तकरीबन चार डिग्री सेल्सियस कम है।

दून में पारा गिरने से मौसम में हल्की ठंडक  का अहसास बढ़ गया है। तापमान में बीते चार दिन से लगातार गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो औसत तापमान से तकरीबन चार डिग्री सेल्सियस कम है।

बारिश का सिलसिला कायम

snowfall in uttarakhand.

मौसम में नमी का अधिकतम प्रतिशत 90, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 59 दर्ज किया गया। प्रदेश में जैसा कि संभावित था, कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला कायम रहा। पंतनगर में 9.8 मिलीमीटर, जबकि मुक्तेश्वर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य मौसम केंद्र की मानें तो उत्तराखंड में शनिवार को भी मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है। दून समेत प्रदेश भर में आंशिक से लेकर गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। कहीं-कहीं यह बरसेंगे भी।

हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूं गिर रहा तापमान
2 अक्तूबर- 30.2 18.8
1 अक्तूबर- 30.2  19.5
30 सितंबर- 30.5  20.3
29 सितंबर- 30.4  20.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed