फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in mussoorie and dhanaulti.

उत्तराखंडः धनौल्टी-मसूरी में बर्फबारी, खिले पर्यटकों के चेहरे

Fri, 22 Jan 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी Updated Fri, 22 Jan 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
snowfall in mussoorie and dhanaulti.

पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों जबरदस्त ठंड की चपेट में है। मसूरी और उसकी नजदीकी चोटियों पर हिमपात होने से मसूरी के तापमान में भारी गिरावट आई है।

विज्ञापन


पारे में भारी गिरावट आने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बुधवार को भी समूची पर्यटन नगरी दिनभर धुंध और कोहरे के आगोश में रही। वहीं, मंगलवार देर रात मसूरी के ऊंचे इलाके लाल टिब्बा, बुरांशखंडा आदि में हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि बर्फ ज्यादा देर तक जमीन पर टिक नहीं पाई, लेकिन इससे ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम से ही शहर में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया था। देर रात मसूरी की चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। उधर, धनोल्टी और सुरकंडा की पहाड़ियों में बर्फबारी होने से पर्यटक बुधवार सुबह से ही धनोल्टी की ओर रुख करने लगे थे। मसूरी और उसकी नजदीकी चोटियों पर हिमपात होने से मसूरी के तापमान में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड बढ़ने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बुधवार को दिनभर मालरोड, कुलड़ी बाजार, चार दुकान समेत शहर के व्यस्त इलाकों में भी चहल-पहल कम रही। शाम ढ़लते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। बुधवार को कई दुकानें और रेस्तरां बंद रहे। मसूरी-देहरादून मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग भी घरों में दुबके रहे।

पर्यटन नगरी में इस बार लोग लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। दिसंबर के आखिरी और जनवरी के पहले सप्ताह में कई बार हिमपात की संभावना बनी, लेकिन हुई नहीं। पाला गिरने से लोगों की परेशानी जरूर बढ़ गई। अब ठंड बढ़ने से एक बार फिर बर्फबारी की संभावना बलवती होने लगी है।

पाला जमने से यातायात प्रभावित
मंगलवार रात ऊंची चोटियों पर हुई हल्की बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आई। इससे पहाड़ी के निचले इलाकों में काफी पाला जम गया। पाला जमने से सुबह ग्यारह बजे बुरांसखंडा से कद्दूखाल के बीच यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान छोटे वाहनों का आवागमन रुक गया। दोपहर बाद पाला कम होने और बड़े वाहनों की आवाजाही के बाद ही मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका। दोपहर तक यातायात प्रभावित रहने से छोटे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Trending Videos

कुमाऊं की पहाड़ियां बर्फ से हुई लकदक

snowfall in mussoorie and dhanaulti.

लंबी इंतजारी के बाद कुमाऊं मंडल में मंगलवार रात और बुधवार सुबह चारों पहाड़ी जिलों की पहाड़ियों और ऊंचाई वाले गांवों में जमकर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बारिश भी हुई। पिथौरागढ़ जिले में जिले में 5500 फीट से अधिक ऊंचाई वाली सभी पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं। ताजा हिमपात के बाद सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के पास थलकेदार, चंडाक, मड़धूरा, असुरचूला, सौरलेख, ध्वज की पहाड़ी पर मौसम का पहला हुआ। मुनस्यारी में दस सेंटीमीटर तक जबकि कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में 100 सेमी तक हिमपात हुआ है। मुनस्यारी में तापमान माइनस दो डिग्री तक पहुंच गया है। ताजा हिमपात से थल-मुनस्यारी मार्ग पर बंद हो गया है।

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में चार एमएम, जबकि जिला मुख्यालय में पिथौरागढ़ जिले में 5.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि हालांकि बारिश कम मात्रा में हुई है, लेकिन इससे फसलों को राहत मिल जाएगी। शीतकाल में होने वाली बारिश का असर लंबे समय तक रहता है।

जमीन की नमी लंबे समय तक मौजूद रहती है। अल्मोड़ा जिले में भी ऊंची पहाडिय़ों में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ।जबकि बागेश्वर के कपकोट विकास खंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र के मल्ला, बिचला दानपुर के कई गांवों ने मंगलवार की रात बर्फ  की चादर ओढ़ ली। इधर, सरोवर नगरी नैनीताल में दिन भर बादल छाये रहे,तड़के नगर में हल्की बारिश के साथ ही ऊंची चोटियों में मामूली बर्फबारी हुई,कुछ समय बाद वह भी पिघल गई।

केदारनाथ और बदरीनाथ में जमकर हुई बर्फबारी

snowfall in mussoorie and dhanaulti.

केदारनाथ में कुछ देर चटक धूप के बाद मौसम खराब होने के साथ ही बर्फबारी शुरू हो गई। यहां शाम पांच बजे तापमान गिरकर माइनस 6 डिग्री तक पहुंच गया था। धाम में सुबह से आसमान साफ रहा। इस दौरान चटक धूप भी खिली रही, लेकिन प्रात: 10 बजे से बादल घिरने के साथ ही मौसम खराब होने लगा था।

दोपहर बाद कुछ देर हल्की बारिश हुई और फिर बर्फ गिरनी शुरू हो गई। शाम तक रुक-रुककर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। केदारनाथ में अधिकतम तापमान 13.2 और न्यूनतम मानइस 7 डिग्री रहा। मंगलवार रात को भी हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।

इस दौरान यहां पारा माइनस 11.5 डिग्री तक जा पहुंचा। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में बीती रात्रि को हल्की बारिश हुई। बुधवार को दिनभर चटक धूप खिली रही, लेकिन शीत हवा का प्रकोप बना रहा।

मंगलवार मध्य रात्रि को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ, अनसूया मंदिर, गौरसों बुग्याल, औली सहित जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में एक घंटे तक बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार सुबह चटख धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए और बदरीनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरनी शुरू हो गई।

औली में भी करीब दो इंच बर्फ जमी है। निजमुला घाटी के ईराणी गांव में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन में बर्फ जम गई है। ग्रामीण बर्फ पिघला कर पीने के पानी का जुगाड़ कर रहे हैं, जबकि पैदल रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं। ईराणी गांव निवासी मोहन सिंह और दिनेश सिंह का कहना है कि गांव में जमी बर्फ खरीफ की फसल और फल, सब्जी के लिए लाभकारी है। वहीं, ठंड से बचने के लिए बाजारों में राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed