फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in lokhandi

बर्फबारी देख खिले पर्यटकों के चेहरे

Sat, 14 Dec 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
snowfall in lokhandi
लोखंडी ओसमाड़ में बर्फबारी के बाद कुछ यूं नजर आईं सड़कें और पहाड़ी। - फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता। जौनसार बावर में शुक्रवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। करीब शाम 5:30 बजे से चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया जो खबर लिखने तक जारी रहा। भारी बर्फबारी के चलते त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। चकराता का अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम -1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर रुक रुककर हुई बर्फबारी के चलते देवबन, खडम्बा, बुधेर मोयला टॉप, व्यास शिखर, लोखंडी समेत आसपास की कई ऊंची चोटियां पूरी तरह से बर्फ से ढक गई हैं। लोखंडी में आठ इंच और अन्य ऊंची चोटियों पर एक फीट तक बर्फबारी हुई है। खारसी, जाडी, कांडोई भरम आदि ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की सूचना है। देर शाम चकराता छावनी बाजार में बर्फबारी को देख पर्यटकों और दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। जबकि, ऊंचाई वाले इलाकों में दिनभर पर्यटक बर्फ में खेलते नजर आए। वहीं, विकासनगर और आसपास के इलाकों में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। लोग घरों में दुबके रहे। बाजार में भी कम चहल-पहल नजर आई। शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

==================
एक दर्जन से भी अधिक गांवों का संपर्क कटा
चकराता। त्यूनी मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास यातायात बाधित होने से कोटी, लोहारी, बुल्हाड़, लेबरा, बायला, उदावा समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से कट गया है। चकराता आने के लिए लोगों को वाया क्वानू-मीनस होते हुए 50 किमी से भी अधिक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

==================
बागवानों के चेहरे पर रौनक
चकराता। क्षेत्र में दो दिनों से जारी बर्फबारी और बारिश से बागवानों और काश्तकारों के चेहरे पर भी रौनक आ गई है। बागवानों का कहना है कि बर्फबारी और बारिश से जमीन में लंबे समय तक नमी बनी रहेगी। यह नमी सेब, खुमानी, आड़ू, पुलम, अखरोट और नाशपती जैसी फसलों के लिए खासा मुफीद साबित होगी।

=============
ठंड के चलते जलाए अलाव
विकासनगर। कड़ाके की ठंड के चलते पहाड़ के साथ ही मैदानी इलाके भी शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में ठंड को बढ़ता देख नगर पालिका प्रशासन ने जगह-जगह अलाव जलाने का काम शुरू कर दिया है। विकासनगर क्षेत्र में 11 और हरबर्टपुर क्षेत्र में पांच जगह अलाव जलाए जा रहे हैं।

चकराता के मुंगाड़ गांव में बर्फ से ढकीं पहाड़ियां।

चकराता के मुंगाड़ गांव में बर्फ से ढकीं पहाड़ियां।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed