{"_id":"676b96973d2bc879df0669a5","slug":"snowfall-in-kedarnath-one-feet-of-snow-accumulated-in-kedarnath-more-than-20-workers-returned-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snowfall In Kedarnath: धाम में एक फीट से अधिक बर्फ जमा, पुनर्निर्माण कार्य ठप, 20 से अधिक मजदूर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall In Kedarnath: धाम में एक फीट से अधिक बर्फ जमा, पुनर्निर्माण कार्य ठप, 20 से अधिक मजदूर लौटे
Wed, 25 Dec 2024 11:05 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:05 AM IST
सार
मंगलवार को पूर्वाह्न से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी जो देर शाम तक होती रही। लगभग 8 इंच तक नई बर्फ जमा हुई।
विज्ञापन
केदारनाथ में जमी बर्फ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केदारनाथ में इस सीजन की अच्छी बर्फबारी हुई है। धाम में एक फीट से अधिक बर्फ जमा हो चुकी है, जिस कारण पुनर्निर्माण कार्य ठप हो चुके हैं। मंगलवार को धाम से 20 से अधिक मजदूर भी लौट गए हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 8 और न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को पूर्वाह्न से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी जो देर शाम तक होती रही। लगभग 8 इंच तक नई बर्फ जमा हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, महिला के लिए पुलिस बनी मददगार
विज्ञापन
केदारनाथ में मौजूद वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट ने बताया कि शीतकाल के इस सीजन में पहली बार केदारनाथ में एक फीट से अधिक बर्फ जमा है। इधर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर 200 मजदूर रास्ते को दुरुस्त करने में जुटे हैं।