फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant woman gave birth to a child in a moving train Haridwar Railway Station police helped Uttarakhand News

Haridwar: चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, महिला के लिए पुलिस बनी मददगार

Tue, 24 Dec 2024 06:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Dec 2024 06:29 PM IST
सार

सीट पर लेती महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। चलती ट्रेन में पीड़ा बढ़ने पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान पुलिस महिला के लिए मददगार बनी।

विज्ञापन
Pregnant woman gave birth to a child in a moving train Haridwar Railway Station police helped Uttarakhand News
पुलिस बनी मददगार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने मददगार बनकर दोनों प्रसूता और शिशु को हरिद्वार स्टेशन पर उतारकर एंबुलेंस से महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार यूपी के बाराबंकी का रहने वाला है। मां व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन

सीओ जीआरपी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि बाराबंकी निवासी एक व्यक्ति रुड़की के पास रहकर मजदूरी करता है। वह सोमवार को देहरादून-सहारनपुर ट्रेन में अपने दो बच्चों व गर्भवती पत्नी के साथ हरिद्वार में इलाज के लिए आ रहा था। हरिद्वार के पास पहुंचते ही ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

विज्ञापन


प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला सीट पर थी लेटी
शाम साढ़े पांच स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना दी। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह, एएसआई अतुल चौहान, हेड कांस्टेबल श्यामदास, कुलदीप सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार, आरपीएफ के उप निरीक्षक जसमिन्दर सिंह, महिला कांस्टेबल डोली के साथ मौके पर पहुंचे। प्लेट फार्म नंबर-5 पर ट्रेन रुकते ही जनरल कोच में पहुंचकर देखा तो बाराबांकी निवासी महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। सीट पर लेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: युवती का अपहरण...नदी किनारे मिली बदहवास, ग्रामीण के हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए दो युवक

महिला कर्मियों के चेक करने पर पता चला कि महिला ने एक शिशु को जन्म दे दिया। इसके बाद रेलवे अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के साथ ही 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म पर ही दोनों अस्पतालों की टीम ने पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद महिला व नवजात शिशु को ट्रेन उतारकर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed