फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall in Doon today, snowfall in Mussoorie, alert issued

दून में आज ओले मसूरी में बर्फ, सभी विभाग हाई अलर्ट पर

Mon, 06 Jan 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Doon today, snowfall in Mussoorie, alert issued
देहरादून। मौसम विभाग ने आज (सोमवार) दून में बारिश के साथ ओले व मसूरी और चकराता में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. दीपशिखा रावत ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के हिसाब से जिले में सभी विभागों को सतर्क कर दिया है। इसके लिए यदि किसी विभाग के पास संसाधनों की कमी है तो वह जिला प्रशासन से संपर्क कर सकता है। लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान आदि विभागों के कर्मचारियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जेसीबी, चूना और नमक आदि के साथ तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

किस विभाग पर कौन सी जिम्मेदारी
>> लोनिवि और राजमार्ग : बर्फबारी वाले स्थानों पर जेसीबी की तैनाती, चूना आदि की व्यवस्था करना। वैकल्पिक मार्गों से यातायात सुचारु कराना। अपने-अपने विभागीय गेस्ट हाउस को अलर्ट मोड पर रखेंगे। ताकि, किसी भी स्थिति में पर्यटकों और स्थानीय जनता को इनमें शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

>> जल संस्थान व पेयजल निगम : बर्फबारी के कारण पानी जमने और पाईप लाइन क्षतिग्रस्त होने की दशा में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी।
>> विद्युत विभाग: विद्युत आपूर्ति बाधित होने के तत्काल बाद स्थिति को सामान्य बनाने काम प्रमुख रूप से करना होगा।
>> जिला पूर्ति विभाग: आपदा की स्थिति में जनमानस और पर्यटकों को खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था करना। फूड पैकेट तैयार कर रखने के निर्देश जारी किए हैं।
>> स्वास्थ्य विभाग : सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की उपलब्धता बनाते हुए दवाईयों के भंडारण करेंगे। ताकि, आपात स्थिति में परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed