फिर बर्फबारी की लकदक हुए देवभूमि के पहाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम में दोपहर बाद तीन घंटे हल्की बर्फबारी हुई।
धाम में अधिकतम तापमान 11 व न्यूनतम माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चली। बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। हालांकि देर शाम तक मौसम सामान्य हो गया था।
चमोली जिले में मंगलवार को मौसम ने दोपहर बाद अचानक करवट बदली। हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चली। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। हालांकि देर सांय तक मौसम सामान्य हो गया था।
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात
मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को दोपहर बाद हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय समेत कई हिस्सों में दोपहर बाद आसमान पर हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाए रहे।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी मौसम की यही स्थिति बने रहने के संकेत दिए हैं। मुनस्यारी तहसील में पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर और धारचूला तहसील में कालापानी, नाभीढांग, लिपुलेख में हल्का हिमपात हुआ।
मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड का असर कम नहीं हुआ है। घाटी वाले इलाकों में भी मंगलवार को दिन के तापमान में गिरावट आ गई।