उत्तराखंड: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हिमपात, निचले क्षेत्रों में खिली चटख धूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को हिमपात हुआ। बदरीनाथ धाम में अचानक दोपहर बाद मौसम बदला। धाम की चोटियों पर बर्फबारी हुई।
हेमकुंड साहिब की चोटियों पर भी हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। तुंगनाथ, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। मंडल घाटी के कांचुलाखर्क और तुंगनाथ क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक जोरदार बारिश हुई।
आज प्रदेश में खिली रहेगी धूप
राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के सभी हिस्सों में आज धूप खिली रहेगी। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शाम के समय कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश का अनुमान नहीं है।
वहीं, विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फ गिरने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की ज्यादा संभावना है।