{"_id":"676a45238d1f01be8908f390","slug":"snowfall-gangotri-highway-blocked-due-to-snowfall-one-feet-of-snow-between-songadh-and-gangotri-uttarakhand-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बाधित, सोनगाड से आगे लगभग एक फिट बर्फ जमी, BRO सड़क खोलने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बाधित, सोनगाड से आगे लगभग एक फिट बर्फ जमी, BRO सड़क खोलने में जुटी
Tue, 24 Dec 2024 03:12 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 24 Dec 2024 03:12 PM IST
सार
गंगोत्री हाईवे बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। बीआरओ की टीम हाईवे को खोलने में जुटी है।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे बर्फ के कारण बाधित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। सोनगाड से गंगोत्री के बीच लगभग एक फिट बर्फ जमी है। बीआरओ द्वारा मार्ग सुचारू किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखा गया। जहां एक ओर पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया, वहीं, मैदानी इलाकों में चली शीतलहर और बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके चलते शहर भर में कई जगह लोग अलाव के सहारा लेते हुए नजर आए। आंकड़ों पर नजर डाले तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरावट के साथ 14.1 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि आज अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli: नीती घाटी में जमे झरने, कड़ाके की ठंड के बाद भी दीदार के लिए पहुंच रहे पर्यटक, नदी देख हुए रोमांचित
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।