फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall continue in uttarakhand on march last

मार्च खत्म होने को है फिर भी देवभूमि की वादियों में नहीं थम रहा बर्फबारी का सिलसिला

Tue, 19 Mar 2019 11:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Mar 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
snowfall continue in uttarakhand on march last
उत्तरकाशी यमुनोत्री पैदल मार्ग से बर्फ हटाते लोनिवि के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की वादियों में बर्फबारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जमा भारी बर्फ और क्षेत्र में रोजाना शाम को बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से यमुनोत्री धाम में पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तप्त कुंड का पानी डालकर यमुनोत्री धाम के आसपास रास्ते में जमा बर्फ पिघलानी पड़ रही है।

विज्ञापन

 

मार्च के तीसरे हफ्ते में भी जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक का पांच किमी. रास्ता तीन से चार फीट बर्फ से ढका हुआ है। यमुनोत्री धाम में पुल निर्माण के लिए ठेकेदार ने किसी तरह मजदूरों को तो धाम तक पहुंचा दिया है, लेकिन रास्ते में बर्फ जमा होने से अभी खच्चरों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इस कारण यमुनोत्री धाम तक निर्माण सामग्री नहीं पहुंच पा रही है।

विज्ञापन


धाम में घोड़ा पड़ाव के आसपास रास्ते में भारी बर्फ जमा है। यमुनोत्री धाम से लौटे तीर्थ पुरोहित कुलदीप उनियाल ने बताया कि धाम में रोजाना शाम के समय बर्फबारी हो रही है। सर्दियों में जमा भारी बर्फ भी अभी तक गली नहीं है। उन्होंने लोनिवि एवं सिंचाई विभाग से शीघ्र रास्ते में जमा बर्फ हटाकर धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बद्रीनाथ, हेमकुंड में भी हुई बर्फबारी

चमोली जिले में सोमवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में आए बदलाव से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

20 को बरसेंगे बदरा, आ सकती है आंधी 
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मंगलवार, बुधवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना है जबकि दिन में गर्मी, शाम को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। सोमवार सुबह से ही चटक धूप बेहाल कर रही थी। दिन चढ़ने के साथ सूर्यदेव की तपिश ने गर्मी का एहसास कराया। अधिकतम तापमान 28.9, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।


मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.8, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फ पड़ने की संभावना है, जबकि 20 मार्च को बारिश के साथ ही आंधी आ सकती है। सिंह ने बताया कि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 

पहाड़ पर एक घंटे हुई बारिश

सरोवरनगरी नैनीताल में सोमवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह से लेकर दोपहर तक धूप खिली रही। दोपहर करीब एक बजे से आसमान में बादल घिर आए। वहीं हल्की बारिश हुई, लेकिन फिर हवा चलने से मौसम खुल गया। शाम पौने तीन बजे से फिर मौसम बिगड़ने लगा और करीब तीन बजे से आधे घंटे तक बारिश हुई।

 

वहीं, भीमताल, भवाली, धारी, धानाचूली, गरमपानी में सोमवार शाम एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। बारिश से होल्यारों को परेशानी हुई, जबकि किसानों ने बारिश से गेहूं, फलों को लाभ पहुंचने की उम्मीद जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed