फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall and weather update of uttarakhand

फिर बदलेगा मौसम, बदरी-केदार में गिरी बर्फ

Tue, 17 Feb 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Feb 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
snowfall and weather update of uttarakhand

मौसम का मिजाज सोमवार को फिर बदला-बदला सा दिखा। अधिकांश इलाकों में दिन में बादल छाए रहे। रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


उत्तरकाशी में रिमझिम बारिश होती रही। इससे ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड में मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
विज्ञापन


चमोली जिले में बादल और धूप के बीच दिन भर लुकाछिपी चलती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली, गौरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती और माणा घाटियों में भी रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। दोपहर में कुछ देर तक निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ धाम में भी सुबह मौसम बिगड़ गया। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के मुताबिक धाम में तीन इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। हालांकि दोपहर तक यहां मौसम साफ हो गया। उत्तरकाशी जिले में बीते कुछ दिनों से गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन सोमवार सुबह से रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश से ठंड फिर लौट आई है। दोपहर बाद बारिश का सिलसिला थमा।

प्रदेश भर में बारिश के साथ बर्फबारी संभव

snowfall and weather update of uttarakhand

उत्तराखंड में लगभग सभी जगह मंगलवार को गरज, बरस संभव है। पहाड़ों पर तकरीबन सभी स्थानों पर वर्षा होगी। कहीं-कहीं बर्फबारी के भी आसार हैं। राजधानी दून में भी बादल छाए रहेंगे। गरजन वाले बादल विकसित होने के साथ ही बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

प्रदेश में सोमवार को कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। टिहरी में 0.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। राजधानी दून में भी लगभग दोपहर तक बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन मरियल। दिन के पारे में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी रही। यह 22.5 डिग्री रहा। लेकिन रात का पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। यह 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 91, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 59 रिकार्ड किया गया। मंगलवार को दिन के तापमान में तकरीबन तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। यह 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान में भी डेढ़ डिग्री के आस-पास गिरावट आ सकती है। यह 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed