फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall and rain will not stop in uttarakhand

मौसम के तेवर अभी नहीं होंगे नरम, मौसम विभाग ने जारी किया इस दिन बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट

Sun, 03 Feb 2019 10:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Feb 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
snowfall and rain will not stop in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश और बर्फबारी को रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी से प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। छह और सात फरवरी को 2000 मीटर की ऊंचाई तक भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन




राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिलहाल मौसम राहत नहीं देगा। पांच फरवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है, लेकिन छह और सात फरवरी को मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की आशंका
वहीं पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर हिमस्खलन हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से हिमस्खलन की चेतावनी जारी करने के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को सचेत रहने को कहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भारती के अनुसार अधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। इसकी आशंका को देखते हुए लोगों को इस तरह की संभावनाओं वाले क्षेत्रों में आवाजाही न करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन से बिजली, पेयजल और मार्ग बंद हो सकते हैं। संबंधित विभागों को इसकी सूचना दे दी गई है।

केदारनाथ धाम में 11 फीट से अधिक बर्फ

वहीं केदारनाथ में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी होती रही। धाम में कुल 11 फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। केदारपुरी सहित पैदल मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो चुकी है। मौसम के बिगड़े मिजाज से पुनर्निर्माण कार्य बंद पड़े हैं। यहां सिर्फ 29 लोग रह रहे हैं।

शुक्रवार को तड़के से ही केदारनाथ सहित पैदल मार्ग पर मध्यम बर्फबारी का क्रम बना रहा। मंदिर परिसर सहित समूची केदारपुरी में पैदल मार्ग बर्फ से ढक चुके हैं, जिससे यहां रह रहे लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतें हो रही हैं। धाम में मौजूद वुड स्टोन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य सहित जरूरी सुविधाएं पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं। 10 दिन से केदारनाथ में बिजली सप्लाई ठप पड़ी है।
 

बर्फ को पिघलाकर पानी की व्यवस्था

पेयजल लाइन के पाइप बर्फ के ढेर में दबे होने से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। बीते डेढ़ सप्ताह से बर्फ को पिघलाकर पानी की व्यवस्था की जा रही है। धाम में छह फीट नई बर्फ जम चुकी है, जबकि पहले से पांच फीट से अधिक बर्फ मौजूद थी। धाम में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। द्वितीय केदार, तृतीय केदार सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी जमकर बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि सहित अन्य स्थानों पर तड़के से पूर्वान्ह 11 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। 

दो मोटर मार्ग अब भी बंद  
बर्फबारी के कारण जनपद में गुप्तकाशी-कालीमठ-चौमासी मार्ग बंद पड़ा है, जिससे चौमासी, चिलौंड, जाल तल्ला, मल्ला के ग्रामीणों को मीलों पैदल नापना पड़ रहा है। वहीं, कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर हाईवे भी दस दिन से बंद होने से ऊखीमठ सहित निकटवर्ती क्षेत्र के लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मीलों अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इधर, अन्य संपर्क मोटर मार्गों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed