फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snow leopard in gangotri national park

गंगोत्री नेशनल पार्क में नजर आया हिम तेंदुआ

Mon, 30 Dec 2013 10:59 AM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 30 Dec 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
snow leopard in gangotri national park

उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ हिम तेंदुआ दिखाई दिया है। पार्क क्षेत्र में लगाए गए कैमरों में हिम तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं।

विज्ञापन


पार्क में कई दुर्लभ वन्य जीव मौजूद
पार्क में इस विलुप्त प्राय वन्य जीव की मौजदूगी से इसके संरक्षण एवं अध्ययन में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में चीन सीमा तक 2300 वर्ग किमी में फैले गंगोत्री नेशनल पार्क में कई दुर्लभ वन्य जीव मौजूद हैं।
विज्ञापन


पार्क प्रशासन भी अभी तक यहां दो हिम तेंदुओं की मौजूदगी कागजों में तो दर्शाता रहा, लेकिन कभी इसके प्रमाण नहीं मिल पाए। पांच साल पहले पार्क प्रशासन ने पार्क में कैमरे लगाकर दुर्लभ वन्य जीवों के साक्ष्य जुटाने की कोशिश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद होने के बाद नवंबर में गंगोत्री-गोमुख 18 किमी पैदल रास्ते में तीन और जाढूंग में दो ट्रैप कैमरे लगाए गए।

तस्वीरें कैमरों में कैद
पार्क प्रशासन के अनुसार 18 नवंबर की रात और 2 दिसंबर को दिन में गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर दो अलग-अलग हिम तेंदुओं की तस्वीरें कैमरों में कैद हुई हैं। पार्क में कस्तूरी मृग, भूरा भालू आदि दुर्लभ वन्य जीव भी मौजूद हैं।

भरड़ मृग तो पार्क में हजारों की संख्या में हैं। जो यात्रा सीजन के दौरान पर्यटकों को आसानी से रास्ते और पड़ावों के आसपास विचरण करते दिख जाते हैं।

गंगोत्री नेशनल पार्क में पहली बार हिम तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। साक्ष्यों के साथ उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया जा रहा है।
- जीएन यादव, उपनिदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed