गंगोत्री नेशनल पार्क में नेलांग के पास हिम तेंदुए की मौत, छह साल में तीन की जा चुकी जान
- बीते छह सालों में गंगोत्री नेशनल पार्क में हो चुकी है तीन हिम तेंदुओं की मौत
- पार्क क्षेत्र में बीते कुछ सालों में समृद्ध हुआ है हिम तेंदुओं का कुनबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल पार्क में एक हिम तेंदुए की मौत होने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बीते कुछ सालों में पार्क क्षेत्र में हिम तेंदुओं का कुनबा समृद्ध हुआ है। इस बीच छह सालों के भीतर तीन हिम तेंदुओं की मौत चिंता का विषय बनी हुई है।
हालांकि पार्क प्रशासन बीमारी के कारण शिकार न कर पाने से हुई हिम तेंदुओं की मौत को सामान्य बता रहा है। लेकिन आशंकाओं को देखते हुए मृत हिम तेंदुए का बिसरा आदि जांच के लिए बरेली लैब भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: गंगोत्री नेशनल पार्क में बढ़ा दुर्लभ वन्य जीवों का कुनबा, ट्रैप कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें...
बीते आठ जून को गंगोत्री नेशनल पार्क में नेलांग के पास दुमकुटिया पास में वन कर्मियों को गश्त के दौरान बीमार अवस्था में हिम तेंदुआ दिखाई दिया। उसकी निगरानी करते हुए उन्होंने इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी।
2015 और 2018 में भी हो चुकी मौत
मंगलवार को जिला मुख्यालय से पार्क के उपनिदेशक नंदावल्लभ शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार तथा पशु चिकित्सक डा.शिवानंद पाठक एवं डॉ. विनोद सोनी हिम तेंदुए के उपचार के लिए नेलांग पहुंचे। लेकिन मंगलवार सुबह छह बजे ही उसकी मौत हो गई।
पशु चिकित्सकों के पैनल की मौजूदगी में हिम तेंदुए का पोस्टमार्टम कर उसके शव का जलाकर नष्ट कर दिया गया। जबकि मौत के कारणों की पड़ताल के लिए उसके बिसरा आदि के नमूने एकत्र कर जांच के लिए बरेली स्थित वाईल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट की लैब में भेजे गए हैं।
बता दें कि इससे पहले वर्ष 2015 और 2018 में भी पार्क क्षेत्र में दो हिम तेंदुओं की मौत हो चुकी है। हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए भारी भरकम योजनाएं संचालित करने के बावजूद छह सालों के भीतर तीन हिम तेंदुओं की मौत चिंता का विषय बनी हुई है।
गंगोत्री नेशनल पार्क में बीते कुछ सालों में हिम तेंदुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। कैमरा ट्रैप से की गई पड़ताल के अनुसार वर्तमान में पार्क क्षेत्र में करीब 30-35 हिम तेंदुए मौजूद हैं। पार्क क्षेत्र में हिम तेंदुओं की मौत सामान्य बीमारी के कारण हुई है। विस्तृत पड़ताल के लिए मृत हिम तेंदुए का बिसरा आदि नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं।
-नंदा वल्लभ शर्मा, उपनिदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क उत्तरकाशी।