फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snow leopard and bear seen in trap cameras of Nanda Devi Biosphere

उत्तराखंड : नंदा देवी बायोस्फीयर के ट्रैप कैमरों में दिखे हिम तेंदुए और भालू

Tue, 01 Feb 2022 03:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Feb 2022 03:00 PM IST
सार

हिम् तेंदुआ, काला भालू, भूरा भालू, नीली भेड़ समेत तमाम प्रजातियों के वन्यजीवों की गतिविधियों को कैमरे में कैद गया है। यह पहली बार है जब सिक्योर हिमालय पर योजना के तहत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले हिंदुओं की गिनती कराई जा रही है।

विज्ञापन
Snow leopard and bear seen in trap cameras of Nanda Devi Biosphere
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

 भारतीय वन्यजीव संस्थान और वन विभाग के विशेषज्ञ राज्य के उच्च हिमालटी क्षेत्रों में हिम तेंदुओं समेत तमाम वन्यजीवों की गणना में कई सकारात्मक पहलू सामने आए हैं। 
विज्ञापन


विश्व धरोहरों में शामिल नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में वन विभाग की ओर से लगाए गए ट्रैक कैमरे में कई हिम तेंदुए, काले भालू, भूरे भालू और नीली भेड़ समेत कई प्रजातियों के वन्य जीव नजर आए हैं। 
विज्ञापन



नंदा देवी बायोस्फीयर रिज़र्व के निदेशक अखिलेश तिवारी के मुताबिक नंदा देवी बायोस्फीयर में जग-जगह ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इसके जरिए नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में पाए जाने वाले हिम तेंदुए, काला भालू, कस्तूरी मृग और नीली भेड़ समेत तमाम प्रजातियों के वन्यजीवों को कैमरे में कैद किया गया है। कैमरे में कई हिम तेदुओं की चहलकदमी को कैद किया गया है जो सुकून देने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत सिक्योर हिमालय परियोजना के अंतर्गत भारतीय वन्यजीव संस्थान और वन विभाग के विशेषज्ञों की ओर से राज्य के 3000 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाने वाले तमाम हिम तेंदुओं समेत तमाम वन्यजीवों की गणना की जा रही है। 

इसके लिए वन विभाग की ओर से नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व गंगोत्री नेशनल पार्क गोविंद वन्यजीव अभयारण्य समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित दस वन प्रभागों में जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं।


इन कैमरों में हिम् तेंदुआ, काला भालू, भूरा भालू, नीली भेड़ समेत तमाम प्रजातियों के वन्यजीवों की गतिविधियों को कैमरे में कैद गया है। यह पहली बार है जब सिक्योर हिमालय पर योजना के तहत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले हिंदुओं की गिनती कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed