फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snow Fall in kedarnath and badrinath

केदारनाथ और बदरीनाथ में जमकर हुई बर्फबारी, पारा लुढ़का

Fri, 28 Apr 2017 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Snow Fall in kedarnath and badrinath
kedarnath - फोटो : amarujala

बृहस्पतिवार सुबह से रुद्रप्रयाग और चमोली गढ़वाल के ऊंचे स्थानों में जमकर बर्फ गिरी। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहेब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी और रामणी टॉप में करीब पांच घंटे बर्फबारी हुई। आसमान में छाए बादलों की सूरज के साथ आंखमिचौली होती रही।

विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ धाम में मौसम खराब होता रहा और प्रात: 11 बजे से हल्की बर्फबारी होने लगी, जो शाम 5.30 बजे तक होती रही। इस दौरान यात्रा तैयारियों पर भी असर पड़ा। तेज बर्फीली हवा चलने के कारण तापमान पर भी असर पड़ा। धाम में अधिकतम पारा 8 और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर,रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में दोपहर तक मौसम सुहावना रहा। डेढ़ बजे के दौरान कुछ देर तेज हवाएं चली। लेकिन बाद में मौसम सामान्य हो गया।

विज्ञापन

यात्रा मार्ग खोलने में बर्फबारी बनी बाधा

Snow Fall in kedarnath and badrinath
बद्रीनाथ

चमोली जिले में भी बृहस्पतिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम खराब होने से सेना की 50 सदस्यीय टीम हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू नहीं कर पा रही है। सेना की टीम तीन दिनों से जोशीमठ में डेरा डाले हुए हैं।

बुधवार रात को भी बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में एक सप्ताह से मौसम पल-पल बदल रहा है। धाम में सुबह चटख धूप खिल रही है तो दोपहर को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। शाम को धाम में बर्फीली हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed